
एक लड़की ने पू के बचपन का किरदार किया था. सलवार सूट इत्यादि पहनती थी. याद आया? वो बच्ची बड़ी हो गई है दोस्तों. ऑब्वियसली. मगर क्या आप जानना चाहेंगे वो बच्ची अब क्या कर रही है?

याद हैं ये एक्टर जो हमेशा पुलिस वाले बनते थे थे? इनका नाम है जगदीश राज. ये पैदा ही पुलिस वाले का रोल करने के लिए हुए थे. कुल 144 फिल्मों में पुलिस वाले का रोल किया है. मालविका राज इन्हीं की नातिन हैं. कभी ख़ुशी कभी ग़म के पहले मालविका 'शिकार' नाम की फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी थीं. मगर कभी ख़ुशी... के बाद उनके पापा ने उनका फिल्मों में काम करना बंद करवा दिया.
वजह ये थी कि मालविका बहुत खुराफाती थीं. अगर एक्टिंग करतीं तो पढ़ाई को सीरियसली नहीं लेतीं. उनके पापा ने तय किया कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी. उसके बाद ही एक्टिंग की ओर वापस आएंगी.
मालविका ने बड़े होने के बाद तेलुगु सिनेमा से एक्टिंग में वापसी की. बीते साल उनकी फिल्म जयदेव आई थी.

मालविका दीपिका पादुकोण से प्रेरणा लेती हैं. और फ़िलहाल बॉलीवुड में लॉन्च होने की तैयारी में हैं. उनकी फिल्म 'कैप्टेन नवाब' आने वाली है. जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी होंगे.












