The Lallantop

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फार्च्यूनर कार चोरी, CCTV में क्या दिखा?

शुरूआती जांच के बाद अधिकारियों ने बताया है कि चोरी के बाद कार को गुरूग्राम की ओर ले जाया गया है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक गाड़ी का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की पत्नी की कार दिल्ली के गोविंदपुरी से चोरी हो गई है. बताया जा रहा है कि चोरी 19 मार्च को हुई, खबर अभी आई है. FIR के मुताबिक, ड्राइवर कार की सर्विसिंग के लिए उसे गोविंदपुरी ले गया था. इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई. पुलिस कार की तलाश कर रही है.

Advertisement

ड्राइवर की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कार की चोरी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर सर्विसिंग के बाद गोविंदपुरी में ही अपने घर खाना खाने गया था. उसने कार को गिरी नगर में आरडी मार्ग पर पार्क किया था. ड्राइवर जोगिंदर जब वापस आया तो देखा कि कार गायब थी. ड्राइवर ने नड्डा के परिवार को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: चड्डी गैंग ने स्कूल में लाखों की चोरी की, पोशाक ऐसी कि वीडियो आने के बाद भी कोई पहचान न पाए!

Advertisement
JP Nadda FIR
कार चोरी की FIR की कॉपी

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है. शुरूआती जांच के बाद अधिकारियों ने बताया है कि चोरी के बाद कार को गुरूग्राम की ओर ले जाया गया है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक गाड़ी का पता नहीं चल पाया है. चोरी हुई कार पर हिमाचल प्रदेश का नंबर है और यह नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के साथ बड़खल इलाके में छापेमारी भी की है. 

बीमा कंपनी एको ने कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट का शीर्षक था- 'थेफ्ट एंड द सिटी'. इसके मुताबिक, 2023 में नई दिल्ली में सबसे ज्यादा कार चोरी हुई हैं.

वीडियो: शिवराज सिंह जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली क्यों पहुंचे?

Advertisement

Advertisement