The Lallantop

जियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं

अलग-अलग दिक्कतों के लिए अलग-अलग इलाज.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

इस तरह से, उस तरह से, न जाने किस-किस तरह से लोग जियो सिम के जुगाड़ में लगे हुए हैं. कइयों को मिल गया है, तो कुछ अब भी जुगाड़ कर रहे हैं. लेकिन गुरू, असल समस्या सिम न मिलना नहीं है. सबसे ज्यादा खराब किस्मत तो उनकी है, जिन्हें सिम मिल गया है, लेकिन उनके फोन में चल नहीं रहा है. ये वैसे ही है जैसे पसंदीदा स्टार आपके बगल में हो और आपके फोन का कैमरा काम न कर रहा हो.

Advertisement

तो दिक्कत ये है कि बहुत सारे लोगों के पास ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनमें जियो सिम चलता ही नहीं है और कई ऐसे हैं, जिनके फोन ट्रबलशूट किए बिना जियो सपोर्ट नहीं करेंगे.

jio1

Advertisement

जियो सिम मत लीजिए, अगर ये समस्याएं हैं:

# अगर आपके पास फीचर फोन है.

# अगर आपका फोन सिर्फ 2G और 3G सपोर्ट करता है. इस मुगालते में मत रहिएगा कि स्मार्टफोन है, तो 4G चलेगा ही. श्याओमी Mi4 और गूगल नेक्सस 4 जैसे कई स्मार्टफोन्स 4G सपोर्ट नहीं करते हैं.

# अगर आपके पास सिर्फ एक ही फोन है और आप अपना नंबर नहीं बदलना चाहते.

Advertisement

# अगर आपके पास ड्यूल-सिम फोन है. 4G केवल एक ही स्लॉट में सपोर्ट करता है और आप अपने सिम का स्लॉट नहीं बदलना चाहते.

तो ये तो वो समस्याएं रहीं, जो स्मार्टफोन की वजह से होती हैं. लेकिन, कई यूजर्स को ये परेशानी आ रही है कि जब वो अपने 4G स्मार्टफोन में जियो सिम इन्सर्ट करते हैं तो वो काम ही नहीं करता है. आओ इसका भी इलाज बताते हैं.

jio2

अगर सिम रिक्ग्नाइज्ड न हो

# अगर ये दिक्कत है तो पहले कन्फर्म कर लो कि जियो सिम फोन के 4G स्लॉट में लगा हो. कई डुअल सिम फोन्स में पहला स्लॉट 4G सिम के लिए होता है और दूसरा स्लॉट बाकी सिम के लिए. तो फोन स्विच ऑफ करके जियो सिम को 4G स्लॉट में लगा दें.

# इसके बाद फोन रीस्टार्ट करें. इससे जियो सिम चलने लगेगा. अगर ऐसा करके भी जियो सिम नहीं चल रहा है तो फिर दिक्कत आपकी फोन सेटिंग्स के साथ है.

jio3

सिम रिक्ग्नाइज हो गया है, लेकिन सिग्नल नहीं आ रहे

# देख लो कि जियो सिम का डेटा ऑन है या नहीं. ऐंड्रॉयड फोन में ये बहुत ही आसानी से हो जाता है. नेटवर्क के साइन पर टैप करके जो ऑप्शन खुलता है, उसमें डेटा ऑन कर दीजिए.

# इसके बाद देखिए कि नेटवर्क सेटिंग में आपने सिम 1 को डेटा के लिए प्राइमरी सिम सेलेक्ट किया है या नहीं. नहीं किया होगा तो नेट नहीं चलेगा.

# ये भी देख लीजिए कि फोन LTE नेटवर्क पर चलने के लिए सेट है या नहीं. ये आप 'सेटिंग्स> मोबाइल नेटवर्क्स> प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप' में जाकर कर सकते हैं.

# अगर जरूरत पड़े तो अपने APN को Loop Internet पर सेट कर दें. ये आपके फोन में तभी होगा, जब जियो सिम रिक्ग्नाइज हो गया होगा. ये चेक करने के लिए 'सेटिंग्स> मोबाइल नेटवर्क्स> एक्सेस पॉइंट नेम' पर जाइए.

# 'सेटिंग्स> मोबाइल नेटवर्क्स> नेटवर्क ऑपरेटर्स' पर जाकर जियो को नेटवर्क ऑपरेटर के तौर पर सेट कीजिए.

# अगर इतने के बाद भी जियो सिम काम नहीं कर रहा है, तो हो सकता है कि आपके फोन में सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर से जुड़ी कोई दिक्कत हो.

jio-app

सिम चल रहा हो, लेकिन कॉल न लग रही हो

# गूगल प्ले स्टोर से 'Jio Join' ऐप इंस्टॉल कर लीजिए. इससे प्रॉब्लम्स काफी हद तक फिक्स हो जाएंगी. हालांकि, ये ऐप ऐंड्रॉइड नोगट पर काम नहीं करता है, किसी अपडेट से फिक्स हो जाए, तो अलग बात है.

अगर ये कोई लोचा नहीं चाहिए

अगर इतनी सारी टेक्निकल चीजों से गुजरने का मन नहीं है, लेकिन जियो से इंटरनेट चलाना ही है, तो एक काम करो. रिलायंस स्टोर पर जाओ. एक जियोफाई खरीदो. घर आकर हॉटस्पॉट बनाओ. ये सबसे सस्ता और आसान तरीका है.


ये भी पढ़ें: नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिए जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा

Advertisement