नहीं हो सकती हैं कुछ ज़रूरी सुविधाएं
इस फोन में कुछ कमियां होने की ख़बरें भी सामने आ रही हैं. इंडिया टुडे टेक टीम के मुताबिक़ ये फोन डबल सिम नहीं होगा. सिर्फ जियो चलेगा इस फोन में. इसके अलावा एक और ख़बर जनता को परेशान कर सकती है. इस बात की पूरी-पूरी आशंका है कि इस फोन में भारतीय जनता के दो सबसे प्रिय ऐप नहीं चलेंगे. जी हां, ऐसी ख़बरें हैं कि Whatsapp और फेसबुक इस फोन में नहीं चलेगा. यही नहीं, बहुत से मशहूर और ज़रूरी ऐंड्रॉयड ऐप भी इसमें नहीं चल पाएंगे.
जियो फोन जियो नेटवर्क पर लॉक रहेगा. इसमें सिर्फ जियो के प्लान ही चलेंगे. पहले ख़बरें आई थीं कि ये एक ड्यूअल सिम फोन होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. ना तो इसमें दो सिम लगेंगे और ना ही आप किसी और नेटवर्क का सिम इसमें चला पाएंगे. हालांकि जियो फोन को लेकर बहुत क्रेज़ है लेकिन अगर इसमें Whatsapp नहीं चला तो लोगों का इससे मोहभंग हो सकता है. आज गांव-गांव में Whatsapp एक बेहद पॉपुलर कम्युनिकेशन टूल है. इसने SMS को कबका मार्केट से बाहर कर दिया है. ऐसे में अगर ये जियो फोन से नदारद पाया गया, तो जियो के ग्राहकों में बहुत कमी आ सकती है.
जियो चैट को पॉपुलर कराने का नुस्खा तो नहीं ये?
गैजेट 360 की रिपोर्ट कहती है कि शुरुआती दौर में Whatsapp नहीं होगा जियो फोन में, लेकिन बाद में इसे ऐड किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि जियो फोन में Whatsapp ना रखना, जियो की सोची-समझी रणनीति है. जियो की अपनी मैसेजिंग सर्विस है. जियो चैट के नाम से. कंपनी Whatsapp को फ़ोन से गायब कर के, उसे पॉपुलर करवाना चाहती है. अगर ऐसा है तो ये देखना दिलचस्प रहेगा कि पब्लिक कंपनी के इस जाल में फंसती है या Whatsapp को तरजीह देती है.ये भी पढ़ें:
























