The Lallantop

बंद हो रहा है जियो 4G का ऑफर, लेकिन इसका मतलब क्या है

इस खबर के बाद बहुत कंफ्यूजन है, जिसे हम दूर कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

अभी तक रिलायंस जियो के बारे में सब अच्छी-अच्छी खबरें आ रही थीं. कहीं इसके फ्री वाले फायदे, तो कहीं अंबानी की दिलेरी गिनाई जा रही थी, लेकिन अब धंधे की बात करने का वक्त आ गया है.

Advertisement

मार्केट में खबर है कि जियो का वेलकम ऑफर वादे से लगभग एक महीने पहले 3 दिसंबर को बंद होने जा रहा है, क्योंकि TRAI के नियमों के मुताबिक वो 90 दिनों से ज्यादा तक प्रमोशनल ऑफर नहीं दे सकता. रिलायंस का वादा था कि जियो यूजर्स को 31 दिसंबर तक फ्री कॉलिंग और डेटा मिलेगा, लेकिन अब ये ऑफर 3 दिसंबर को बंद हो जाएगा. साथ ही, फ्री वेलकम ऑफर वाला जियो सिम भी सिर्फ 3 दिसंबर तक ही मिलेगा. इसके बाद अगर आप जियो सिम लेंगे, तो आपको कॉमर्शियल प्लान लेना पड़ेगा, यानी पैसे देने पड़ेंगे.

लेकिन, इसमें झोल है. पढ़िए पूरी बात क्या है.


बात शुरू कहां से हुई?

5 सितंबर से फ्री 4G इंटरनेट और कॉलिंग देकर जियो ने बेहद कम समय में लगभग 2 करोड़ यूजर्स बना लिए. बाजार का कॉम्पिटीशन एकतरफा होने की वजह से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों की सांसें फूली पड़ी हैं. मार्केट पूरी तरह हाथ से न निकल जाए, इसके लिए इन कंपनियों ने TRAI से जियो के ऑफर्स पर निगाह टेढ़ी करने के लिए कहा, ताकि इन कंपनियों के साथ बेईमानी न हो जाए. बाकी कंपनियों को शक है कि जियो के ऑफर टेलिकॉम नियमों को तोड़ रहे हैं.

Advertisement

jio1


TRAI ने क्या कहा

TRAI ने जियो के ऑफर्स देखने के बाद कहा कि इसमें गलत तो कुछ भी नहीं है. जो भी ऑफर्स हैं, वो नियम के दायरे में ही हैं. बस एक ही दिक्कत है कि ऐसे प्रमोशनल ऑफर 90 दिनों से ज्यादा तक नहीं दिए जा सकते.


जवाब में जियो ने क्या कहा

जियो की तरफ से साफ किया गया कि जियो वेलकम ऑफर सिर्फ 3 दिसंबर तक ही मिलेगा, लेकिन जिन लोगों ने पहले से ये सर्विस ले रखी है, उन्हें 31 दिसंबर तक फ्री डेटा और कॉलिंग मिलती रहेगी. 3 दिसंबर के बाद जियो लेने वालों को पैसे देकर नए ऑफर और टैरिफ प्लान सब्स्क्राइब करने होंगे.

Advertisement

अब क्या होगा/हो सकता है

जियो ने कह तो दिया है कि पुराने सब्सक्राइबर्स को 31 दिसंबर तक फ्री सर्विस मिलती रहेगी, लेकिन TRAI की तरफ से इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. अगर TRAI इस पर आपत्ति जताता है तो जियो के पास दो ऑप्शन होंगे. या तो जियो अपनी कॉमर्शियल लॉन्चिंग की तारीख पहले ले आएगा और 4 दिसंबर से ही पैसे चार्ज करने लगेगा या वो जियो यूजर्स के लिए एक नया ऑफर ले आएगा, जिससे उन्हें 31 दिसंबर तक फ्री डेटा और कॉलिंग मिलती रहे.


जियो टैरिफ
जियो टैरिफ

एक खुशफहमी भी पाल सकते हैं

मार्केट में एक खबर ये भी चल रही है कि रिलायंस जियो फ्री सर्विस वाला अपना वेलकम ऑफर दिसंबर से आगे बढ़ा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'POI की समस्या और फोन नंबर पोर्ट न करा पाने की वजह से अगर लोग जियो की सुविधा का पर्याप्त फायदा उठाने में नाकाम रहते हैं, तो जियो का ऑफर बढ़ाया जा सकता है. साथ ही, अगर जियो सर्विस के मामले में रिलायंस के पैमानों पर खरा नहीं उतरा तो वेलकम ऑफर बढ़ाया जा सकता है.'


आप क्या करें?

लोड मत लो गुरू... दबा के यूज करो रिलायंस जियो. 3 दिसंबर को बंद भी होगा, तब भी अभी करीब डेढ़ महीने से ज्यादा बचा है. बाकी अपडेट तो हम बताएंगे ही आपको.




ये भी पढ़ें:
जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर

रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है

क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें

बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़

इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा

नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिए

Advertisement