The Lallantop

जेठालाल पहुंचे शार्क टैंक इंडिया, आगे जानते हैं क्या हुआ?

लोगों को एकदम मौज आ गई

Advertisement
post-main-image
लोगों की हंसी नहीं रुक रही!

टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India Funny Memes) लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. इसके दो कारण हैं. एक तो ये कि शो में जनता को कई प्रेरक कहानियां देखने को मिलती हैं और दूसरा ये कि इस पर कई मजेदार मीम्स बनाए जाते हैं. पहले अशनीर ग्रोवर पर अच्छे खासे मीम्स बनाए गए थे. अब बाकी शार्क्स पर भी मीम्स बनाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही मीम का वीडियो (Jethalal Came To Shark Tank India And People Laughing) काफी देखा जा रहा है. इसे मीम कह लीजिए या एडिटेड वीडियो लेकिन बहुत मजेदार है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐसा क्या है? चलिए हम आपको बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोचिए कि तब क्या हो जब इस शो में जेठालाल अपनी दुकान बेचने के लिए आएं? सोचकर ही हंसी आ रही है ना? बस इस वीडियो में यही दिखाया गया है. ये एडिटेड वीडियो शार्क टैंक इंडिया और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लीड कैरेक्टर जेठालाल के वीडियोज को मिलाकर बनाया गया है. जेठालाल के कुछ सीन्स हैं और शार्क टैंक्स के कुछ सीन्स. दोनों को मिलाकर ये फनी वीडियो तैयार किया गया है जो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भयंकर वायरल है. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

Advertisement

इस वीडियो में दिख रहा है कि जेठालाल अपना प्रोडक्ट हैपी दिवाली सुतली बम लेकर आए हैं. इसे शार्क्स को बेचने के लिए जेठालाल जिस तरह से आइडिया पिच करते हैं. सुनकर सभी शार्क्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. शार्क्स ही क्या, दर्शक भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए हैं. लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो तो काफी मजेदार है. किसी ने कहा कि जेठालाल खुद सभी शार्क्स की कंपनी खरीद सकते हैं. उन्हें जरूरत नहीं है.' एक ने लिखा कि अगर ये सच में होता तो मैं अपना टीवी ही बेच दूंगा.' लोगों को तो ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता लेकिन जूनियर NTR के एक्सेंट को ट्रोल क्यों किया गया?

Advertisement
Advertisement