मगर मामला इतना ही नहीं है. बाद में पता चला कि इस फ्लाइट में दोनों पायलट यानी पुरूष पायलट और महिला को पायलट, कपल हैं. वे दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं. फ्लाइट के दौरान दोनों में किसी पर्सनल बात पर झपड़ हुई और पुरुष पायलट ने महिला का थप्पड़ मार दिया. कुछ देर बहस होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर आ गई. उड़ती फ्लाइट में पायलट-कपल का ये झगड़ा खतरनाक हो सकता था. मुंबई में लैंडिंग के बाद इस शिकायत जब डीजीसीए को दी गई तो पुरुष पायलट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया और महिला को ग्राउंड अटैच कर दिया गया. यानी उसकी ड्यूटी अब फ्लाइट पर नहीं होगी. जब से ये मामला सामने आया है, लोग जेट एयरवेज की इस लापरवाही पर हैरान है. सोशल मीडिया पर लोग एयरवेज को खूब घेर रहे हैं. Also Read:
बीच सड़क पर प्रेग्नेंट लड़की को नंगा करके पीट रही इन औरतों के वीडियो से मन घिना जाएगा












