The Lallantop

जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से वो कर दिखाया कि कोहली खुशी से उछल पड़े

खुद बुमराह के विश्वास नहीं हुआ होगा

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया ने मोहाली के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए शानदार बैटिंग का मुजाहिरा किया. शानदार इसलिए क्योंकि यहां रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जबर 193 रनों की पार्टनरशिप की. रोहित ने 95 रन मारे और धवन ने जबरदस्त 143. बाद में ऋषभ पंत ने 36 और विजय शंकर ने 26 रन बनाए और इंडिया ने 50 ओवरों में इंडिया ने 358/9 का स्कोर टांग दिया. मगर इन सबके बीच में एक मोमेंट ऐसा था जिसने सबके चेहरे पर खुशी दिला दी. ये मोमेंट था जसप्रीत बुमराह की बैटिंग का. 11वें नंबर पर बैटिंग करने आए और पहली ही गेंद पर बुमराह ने जो किया उससे पूरा मोहाली स्टेडियम ही नहीं कप्तान कोहली भी अपनी जगह पर खुशी से उछल पड़े. बुमराह ने पैट कमिन्स की 50वें ओवर की आखिरी गेंद को ऐसे खेला कि गेंद बाउंड्री को हवा में पार कर गई. कोहली के साथ पूरी टीम ड्रेसिंग रूम हैरान हो गई. खुद बुमराह भी हंसते हुए मैदान से बाहर कुलदीप यादव के साथ आने लगे. मगर इससे भी खास ये कि जसप्रीत बुमराह ने आखिरी गेंद पर ये छक्का मारकर एक रिकॉर्ड भी बना लिया. ये बुमराह का इंडिया के लिए मारा गया पहला छक्का है. लिस्ट A क्रिकेट में बुमराह ने अभी तक 4 छक्के मारे हैं. टी20 क्रिकेट में बुमराह ने तीन छक्के मारे हैं. यानी आजतक कुल 7. इसी के साथ एक आंकड़ा ये भी है कि बुमराह और वेंकटेश प्रसाद वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11वें नंबर पर बैटिंग करते हुए मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. Capture

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement