जापान ने साउथ कोरिया से अपने दो डिप्लोमैट को वापस बुला लिया है. दो डिप्लोमैट हैं - जापान के राजदूत और कॉन्सुलेट जनरल. वजह है एक लड़की का पुतला. साउथ कोरिया के बुसान शहर में जापान के कॉन्सुलेट दफ़्तर के सामने 'कंफर्ट वुमन' का पुतला लगाया गया है.

जापान ने साउथ कोरिया के साथ करेंसी स्वैप पर हाई लेवल टॉक भी रद्द कर दी है. साउथ कोरिया ने दोनों देशों में आपसी विश्वास बनाए रखने की बात कही है.
कौन हैं 'कंफर्ट वुमन'
दूसरे विश्व युद्ध में जापान के सैनिकों को खुश करने के लिए साउथ कोरिया से तकरीबन 2 लाख लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाकर भेजा गया था. जिन्हें नाम मिला 'कंफर्ट वुमन'. बाद में जापान ने संधि करके 'कंफर्ट वुमन' को ढूंढकर उनके वतन वापस भेजना शुरू कर दिया था.
ये स्टोरी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने की है.