पाकिस्तान (Pakistan) के क्वेटा शहर में रहने वाले सरदार हाजी जान मोहम्मद (Jan Mohammad) के घर नये साल के पहले दिन एक बच्चे का जन्म हुआ. ये हाजी जान मोहम्मद का 60वां बच्चा है. जान मोहम्मद अभी और बच्चे चाहते हैं. उनकी चाहत है कि वो 100 बच्चों के पिता बने. जान मोहम्मद की तीन पत्नियां और अब वो चौथी शादी करना चाहते हैं.
60 बच्चों का पापा और 3 महिलाओं का पति बोला- "महंगाई से दिक्कत हो रही है"
शख्स को 100 बच्चे पैदा करने हैं. एक शादी और करनी है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक जन्म लिए 60 बच्चों में से हाजी जान के 5 बच्चों की मौत हो चुकी है. उनके 55 बच्चे जीवित और स्वस्थ हैं. जान मोहम्मद ने BBC से बातचीत में कहा कि वो नए साल पर बेटे के जन्म से बहुत खुश हैं. उन्होंने अपने 60वें बच्चे का नाम खुशहाल खान रखा है.
50 साल के जान मोहम्मद अपनी तीनों पत्नियों और बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं. वो अपना एक क्लीनिक चलाते हैं. जान मोहम्मद ने कहा कि वो इतने बच्चे पैदा करके ही नहीं रुकेंगे. अगर अल्लाह ने चाहा तो उनके और भी बच्चे होंगे. इसके लिए वो चौथी शादी करने की भी योजना बना रहे हैं. जान मोहम्मद ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो 100 बच्चों के पिता बनना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- 102 बच्चों का पिता और 12 महिलाओं का पति बोला- "बस अब और नहीं हो पाएगा"
जान मोहम्मद ने बताया कि अपनी चौथी शादी के लिए उन्होंने अपने सभी दोस्तों से लड़की ढूंढने में मदद करने को कहा है. जान मोहम्मद के मुताबिक ज्यादा बच्चों के जन्म की इच्छा सिर्फ उनकी नहीं है, इस मामले में उनकी पत्नियां भी उनकी तरह सोचती हैं.
खर्चा कैसे चलता है?इतने बड़े परिवार के खर्चे के बारे में पूछे जाने पर जान मोहम्मद ने बताया कि वो कोई बड़े कारोबारी नहीं है, लेकिन उनके क्लीनिक से घर का खर्चा चल जाता है. उन्होंने बताया कि पहले बच्चों के खर्चे को लेकर उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ती थी, लेकिन पिछले तीन साल से महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है. इस वजह से कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जब जान मोहम्मद से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने सारे बच्चों के नाम याद हैं, तो उन्होंने जोर से हंसते हुए कहा, ‘क्यों नहीं?’ जान मोहम्मद बताते हैं कि उनके कुछ बच्चों की उम्र 20 साल से ज्यादा हो गई है. लेकिन अब तक उनके किसी भी बच्चे की शादी नहीं हो पाई है क्योंकि वे अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं.
वीडियो: 102 बच्चे, 12 पत्नियां और 568 नाती पोते वाला किसान बोला बस हो गया, परिवार पालने के पैसे नहीं!





















