The Lallantop

LOC पर फायरिंग में आठ की मौत और 18 जख्मी

लगातार फायरिंग हो रही है. वहां जिंदगी मुश्किल हो गई है. एनकाउंटर की चर्चा से फुर्सत मिले तो इसे पढ़ लेना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
LOC पर लगातर सीजफायर तोड़ा जा रहा है. मंगलवार को LoC पार से हुई फायरिंग में सात सिविलियन की मौत हो गई और एक महिला जवान शहीद हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. खबर है कि 18 लोग जख्मी भी हुए हैं.
पाकिस्तान के साथ हुए हालिया तनाव के बाद LoC से सटे गांवों में लोगों का रहना मुहाल हो गया है. बीते शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से गोली चली और दुएन गांव के 16 साल के अजय कुमार की मौत हो जाती है.
अजय बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहा था. उसी दिन पुंछ में एक औरत की भी मौत हो गई. सोमवार को फिर पाकिस्तान की तरफ से पुंछ और राजौरी जिलों में मोर्टार, गोले दागे जाते हैं. इसमें आर्मी का एक जवान शहीद हो गया और मेंढर सेक्टर में गोलाबारी से एक औरत की मौत हो गई.
एनडीटीवी के मुताबिक दुएन गांव के पास ही खौर शहर में नोटिस चस्पा किए गए हैं. इन नोटिस में हिदायत दी गई है कि वो अपने घर की लाइट बंद रखें. और किसी भी अजनबी से बात न करें और न ही फोन पर कोई इन्फॉर्मेशन शेयर करें. आर्मी, बीएसएफ, पुलिस और किसी भी फ़ोर्स के बारे में किसी से भी बात न करें.
इस सरकारी नोटिस में आगाह किया गया है कि अगर आपको कोई फोन आता है और वो खुद को आर्मी या किसी फ़ोर्स से बताए तो कोई भी जानकारी उसे न दें और बेहतर ये है कि अनजान नंबर को रिसीव ही न करें. अगर कोई संदिग्ध इलाके में दिखता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें.
गांव में रहने वाले अतुल सिंह कहते हैं इससे पहले ऐसे नोटिस नहीं देखे थे. और ये नोटिस सिर्फ खौर जिले में ही नही लगे हैं दूसरे इलाकों में भी लगे हैं.
LoC के पास गांवों में लगाए गए नोटिस.
LoC के पास गांवों में लगाए गए नोटिस.

तरसीम सिंह कहते हैं कि इंडिया-पाक का ये तनाव कब खत्म होगा पता नहीं. धान की फसल सुनहरी हो चुकी है. और खेतों तक में नहीं जा सकते हैं. क्योंकि बॉर्डर पार से फायरिंग हो रही है. खेत एलओसी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही हैं. खेतों में जाना होता है. लेकिन दूसरी तरफ से गोली चलती है और गोले दाग दिए जाते हैं.
तरसीम कहते हैं कि पिछले तीन साल से फसल नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि बॉर्डर पार दुश्मनी की फसल पक रही है. वो दुखी होकर कहते हैं कि उनकी फैमिली को बाकी गांव के लोगों की तरह यहां से बाहर भेज दिया गया है. ये दूसरी बार है जब अपना घर छोड़ना पड़ रहा है. इससे पहले उन्हें कारगिल वॉर के बाद यहां शिफ्ट किया गया था. 20 साल में उन्होंने फिर से अपनी जिंदगी संवारी और अब फिर दूसरी जगह दरबदर होने का डर है.
पाकिस्तान बार बार सीजफायर को तोड़ रहा है. उड़ी अटैक के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. लोगों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है. अंधेरे में रहना मजबूरी बन गया है, क्योंकि रोशनी को निशाना बनाया जा सकता है.
फायरिंग जारी है. खबर लिखते लिखते दूसरी दुःख भरी खबर आई कि पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में सांबा सेक्टर में एक लड़की की मौत हो गई. इसके अलावा दो और लोगों के मरने की खबर है. अरनिया में 4 लोग जख्मी हो गए हैं. नौशेरा सेक्टर में भी फायरिंग हो रही है. कुल जख्मियों की संख्या 8 हो गई है.


ये भी पढ़ें

बधाई हो! इंडियन आर्मी ने 4 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए

बलूचिस्तान में पाकिस्ताने करे अत्याचार, जल्दी से आजा मैया होके शेर पर सवार

PoK दहल उठा था और मारे गए 87 हजार से भी ज्यादा लोग

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement