इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ
जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से
पिता की तरह करता है पत्नी के एक्स की देखभाल, ये कहानी जान रकीब पर सब शेर झूठे लगेंगे
रकीब की किस्मत और उससे जलन पर अनगिनत शेर कहे गए हैं. लेकिन शायरी भी इसी दुनिया में होती है जो अपने अंदर और भी कई अजूबे लिए चल रही है. यहां एक शख्स ऐसा भी है जो अपने रकीब की देखभाल मां-बाप की तरह करता है.

इधर आ रक़ीब मेरे मैं तुझे गले लगा लूँ
मिरा इश्क़ बे-मज़ा था तिरी दुश्मनी से पहले
साहिर लुधियानवी और कैफ भोपाली के ये शेर सिर्फ बानगी हैं. दो पुरुषों को एक ही महिला से मोहब्बत हो जाए तो वे एक दूसरे के रकीब कहलाते हैं. और रकीब का रकीब से रिश्ता अच्छा नहीं होता. कम से कम शायरों ने तो यही कहा है. रकीब की किस्मत और उससे जलन पर अनगिनत शेर कहे गए हैं. लेकिन शायरी भी इसी दुनिया में होती है जो अपने अंदर और भी कई अजूबे लिए चल रही है. यहां एक शख्स ऐसा भी है जो अपने रकीब की देखभाल मां-बाप की तरह करता है.
टेक्सास से एक ऐसा मामला सामने आया जो आम जिंदगी में कम ही देखने को मिलता है, बल्कि न के बराबर. यहां जेम्स नाम के शख्स ने अपनी पत्नी के तलाक के बाद उसके पहले पति ब्रैंडन की देखभाल की जिम्मेदारी उठाई है. लेकिन क्यों?
वो साल था 2016. जब 36 साल के जेम्स आर्मस्ट्रांग ने क्रिस नाम की महिला से शादी की. पर ये कोई सामान्य शादी नहीं थी. शादी को लेकर एक शर्त थी. वो क्या? इसे जानने से पहले क्रिस की पहली लव स्टोरी जान लीजिए.
शादी के दो साल बाद की दुर्घटनाक्रिस, जेम्स की पहली पत्नी नहीं हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस की पहली शादी 2004 में हुई थी. अपने हाई स्कूल के साथी ब्रैंडन के साथ. दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे, सो शादी कर ली. लेकिन शादी के दो साल बाद ही एक कार एक्सिडेंट में ब्रैंडन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया जिसकी वजह से वो मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग हो गए. कई सालों तक ब्रैंडन की देखभाल करने के बाद क्रिस ने फैसला किया कि उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत है. लेकिन वो अपने पहले पति ब्रैंडन को ऐसी हालत में नहीं छोड़ना चाहती थीं. इसलिए एक बीच का रास्ता निकाला गया.
क्रिस ने ब्रैंडन को तलाक तो दे दिया, लेकिन कानूनी तौर पर उनकी गार्जियन बन गईं. क्रिस के दूसरे पति जेम्स ने भी इस फैसले में हामी भर दी. जेम्स ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि वो केवल क्रिस से ही नहीं बल्कि ब्रैंडन से भी प्यार करते हैं. जेम्स ने कहा, “ब्रैंडन (क्रिस के पहले पति) को हमारी ज़रूरत है. उसे ऐसे लोगों की ज़रूरत है जो उससे प्यार करें.”
क्रिस और जेम्स, ब्रैंडन का सारा काम करते हैं. नहलाना, कपड़े बदलना, खाना खिलाना और मेडिकल अपॉइंटमेंट पर ले जाने तक. इस कपल ने पूरी जिम्मेदारी उठा ली है. क्रिस का कहना है,
“मैं ये सब अकेले कभी नहीं कर पाती. ब्रैंडन के लिए ये सबकुछ हम एक साथ करते हैं. जेम्स मेरी मदद करते हैं. ये उनका प्यार है.”
ये भी पढ़ें- जोधपुर: पत्नी के कपड़े फाड़े, धूप बैठाया, फिर खुद खाना खाने लगा
ब्रैंडन ठीक हो गए तो….?जेम्स और क्रिस के बच्चे भी हैं. वे भी ब्रैंडन को बहुत पसंद करते हैं. बच्चे ब्रैंडन को अपना अंकल मानते हैं. जेम्स का कहना है कि भले ही हम सब ने मिलकर एक परिवार बनाया है, लेकिन अगर ब्रैंडन ठीक हो जाते हैं तो वो सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हैं.
जेम्स कहते हैं कि वो वही कर रहे हैं जो उन्हें सही लगता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर क्रिस कल को उनके साथ नहीं भी होती हैं तो भी वो ब्रैंडन के गार्जियन बनने के लिए कोर्ट तक जाएंगे. हालांकि क्रिस चाहती हैं कि अगर उनके पहले पति ब्रैंडन ठीक होते हैं तो क्रिस भी उनके साथ ही रहें. ब्रैंडन अब एक नर्सिंग होम में रहते हैं, लेकिन क्रिस और जेम्स उनसे रोज मिलने और उनकी देखभाल करने आते हैं.
वीडियो: Reel बनाने से रोका, मायकेवालों के साथ मिलकर पति को मार डाला









