The Lallantop

UN में भिड़ गए इजरायल और फिलिस्तीन के डिप्लोमैट, एक-दूसरे को क्या-क्या सुनाया?

Israel-Hamas Conflict अब और उग्र रुप ले रहा है. हमलों के बीच अब United Nations में इजरायल और फिलिस्तीन के प्रतिनिधियों के बीच ठन गई है.

Advertisement
post-main-image
इजरायल और फिलिस्तान के डिप्लोमैट में ठनी (Twitter)

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग (Israel Gaza Conflict) अब और उग्र रुप ले रही है. उग्रवादी संगठन हमास की तरफ से इजरायल पर हुए हमले के बाद दोनों की तरफ से हमले जारी हैं. इन हमलों में 1100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इस बीच अब संयुक्त राष्ट्र (United nations) में इजरायल और फिलिस्तीन के प्रतिनिधियों के बीच ठन गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र (UN) में इजरायल के स्थाई प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने हमास पर निशाना साधा है. 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक से पहले गिलाद एर्दान ने इसे खुलेआम युद्ध अपराध बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन इजरायल के लिए विनाशकारी रहे हैं. उनके देश को खतरनाक हमले का सामना करना पड़ रहा है. मरने वालों की संख्या डराने वाली है. पिछले दो दिनों में हमास के हमले में इजरायल के सैकड़ों लोगों की मौत हुई है.

उन्होंने आगे कहा कि इन बर्बर लोगों के साथ बातचीत करने का वक्त खत्म हो गया है. अब समय आ गया है कि हमास के आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया जाए और इसे पूरी तरह से मिटा दिया जाए. ताकि ऐसी भयावहता फिर कभी न हो.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Israel Gaza: अब चुन-चुन कर आतंकियों को निपटा रहा इजरायल, हमास के 800 ठिकानों को उड़ाया

फिलिस्तीन का पलटवार

गिलाद एर्दान के बयान पर फिलिस्तीन के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत रियाद मंसूर ने पलटवार किया है. सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गाजा पर इजराइल की नाकेबंदी और उसके बार-बार के हमलों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इजरायल ने इन हमलों से कोई लक्ष्य हासिल नहीं किया हैं, बल्कि फिलिस्तीन के नागरिकों को पीड़ा पहुंचाई है. यह इजराइल को ये बताने का समय है कि उन्हें अपना रास्ता बदलने की जरूरत है और शांति ही एकमात्र रास्ता है, जहां न तो फिलिस्तीनी और ना ही इजरायली मारे जाएंगे.

1100 से ज्यादा लोगों की मौत

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग (Israel Gaza Conflict) में अब तक 1100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. इजरायल की सेना ने आंकड़े जारी कर बताया है कि हमास उनके देश पर अब तक 3284 रॉकेट दाग चुका है. इन हमलों में 700 से ज्यादा इजरायलियों की मौत और करीब 2 हजार घायल हुए हैं. वहीं जवाबी हमले में गाजा पट्टी पर 413 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. लगभग 2300 लोग घायल हुए हैं. अब इजरायल चुन-चुन कर हमास के ठिकानों और उग्रवादियों का सफाया कर रहा है.

Advertisement

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल की सेना ने हमास के 800 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर दिया है. IDF (Israel Defence Force) के विमान समुद्र और सिक्योरिटी फेंस के रास्ते इजरायल में घुसपैठ की कोशिश कर रहे उग्रवादियों को भी निशाना बना रहे हैं. इजरायली सेना का दावा है कि उन्होंने हमास के रॉकेट सिस्टम ऑपरेटर्स के एक ऑपरेशनल कमांड सेंटर और ऑपरेशनल कमांड पोस्ट पर भी हमला किया और उसे तबाह कर दिया. 

वीडियो: इजरायली सैनिकों ने ड्रोन से 20 साल का सबसे बड़ा अटैक कर दिया, कैंपों के अंदर हुआ ऐसा हाल

Advertisement