इजरायल का स्वास्थ्य मंत्रालय युद्ध में मारे गए पुरुष सैनिकों और नागरिकों के स्पर्म्स को फ्रीज़ (Israel sperm retrieval) करके रखने के लिए उनके माता-पिता को कानूनी प्रक्रिया में छूट दे रहा है. इजरायली मीडिया हाउस हारेत्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में करीब 33 पुरुषों के स्पर्म फ्रीज़ कर स्टोर किए गए. इनमें 4 नागरिक और बाकी सैनिक हैं.
जिन बेटों को हमास ने मारा, उनके स्पर्म सुरक्षित करवा रहे हैं इज़रायली, सरकार ने बड़ी छूट भी दे दी
PSR के ज़रिए मृत व्यक्ति के शुक्राणु सहेज लिये जाते हैं. बाद में इनसे संतान प्राप्त की जा सकती है.


सामान्य हालात में केवल वही महिलाएं स्पर्म रीट्रीव (PSR) करा सकती हैं, जिनके पतियों की मृत्यु हो जाती है. माता-पिता अपने मृत बेटों के स्पर्म तभी सुरक्षित करवा सकते हैं, जब वो अदालत से आदेश लेकर आएं. ये एक लंबी कानूनी प्रक्रिया होती है. 7 अक्टूबर 2023 से छिड़ी Hamas Israel war को देखते हुए अस्थायी तौर पर इसमें छूट दे दी गई है. अब वो बेरोक-टोक अपने बेटों के शुक्राणु रिट्रीव कराकर फ्रीज़ करवा सकते हैं.
क्या होता है PSR?जीवित पुरुष के शुक्राणु प्राप्त करना सहज है. लेकिन PSR से मृत व्यक्ति के शुक्राणु भी निकाले जा सकते हैं. इसमें एक छोटी सी सर्जरी होती है. चूंकि ये सर्जरी मृत व्यक्ति पर की जाती है, इसीलिए इसे कहा जाता है Posthumous Sperm Retrieval या PSR. इन स्पर्म्स को फ्रीज़ कर स्टोर कर लिया जाता है. फिर IVF की मदद से इनका इस्तेमाल किसी महिला के एग को फर्टिलाइज़ करने में किया जा सकता है. अपनों की मौत के बाद लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए इस तकनीक की मदद लेते हैं.
पहली बार 1980 में सफल PSR किया गया था. एक 30 साल के व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट में अचानक मौत के बाद, उसके परिवार ने PSR कराया. इसके 18 साल बाद 1998 में इस स्पर्म के जरिए गर्भधारण हुआ और 1999 एक बच्चे का जन्म हुआ था.
PSR के लिए मौत के पहले 24 घंटे का समय मुफीद होता है. ताकि शुक्राणुओं को फ्रीज करने और बाद में किसी एग को फर्जिलाइज करने की संभावना ज्यादा से ज्यादा रहे. हालांकि, विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि मरने के कई दिनों बाद तक भी PSR किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या गाजा पर कब्जा करेगा इजरायल?
इज़रायल में तो लोग PSR को धड़ल्ले से अपना रहे हैं, ताकि अपनी जेनेटिक विरासत को बनाए रख सकें. लेकिन फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया के कुछ राज्यों - जैसे विक्टोरिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में PSR पर पूरी तरह प्रतिबंध है. जबकि कई देशों में इसे लेकर कोई साफ कानून नहीं है.
ये भी पढ़ें- इन देशों ने तोड़े इजरायल से संबंध
इजरायल में बनी विशेष यूनिटइजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए एक विशेष यूनिट बनाई है. जो इजरायली सुरक्षाबलों(IDF) और स्पर्म बैंक्स वाले अस्पतालों के साथ मिलकर काम करती है. ये अस्पताल इचिलोव, शेबा, शमीर(असफ हरोफेह) और बेइलिंसन हैं. मंत्रालय की ये विशेष यूनिट किसी परिवार के बेटे या पति की मौत होने पर जल्द से जल्द उनके परिवार को PSR कराने के बारे में सूचित करती है.
ये भी पढ़ें- इजरायल ने गाजा के 'दो टुकड़े' किए
वीडियो: हथियार और तैयारी पूरी, फिर भी गाज़ा में जमीनी हमला क्यों नहीं कर रही है इजरायल की सेना?



















