The Lallantop

ISI का 'टिकटॉक स्टार' शहजाद भट्टी, कबाड़ का धंधा करते आतंकियों का सरगना बन गया

Delhi Police Special Cell ने बताया है कि पकड़े गए 9 लोग पाकिस्तानी गैंगस्टर Shahzad Bhatti के मॉड्यूल का हिस्सा हैं. इनका प्लान भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली-मुंबई में हमले करना था. ये लोग दिल्ली के एक बड़े मंदिर और सुरक्षाबलों के बेस पर भी हमला करने की फिराक में थे.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है (PHOTO-Delhi Police)

बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के संबंध के शक में 9 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें से कुछ लोगों के मुंबई अंडरवर्ल्ड यानी दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने का भी शक था. अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया है कि ये लोग पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल का हिस्सा हैं. इनका प्लान भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली-मुंबई में हमले करना था. दिल्ली का एक बड़ा मंदिर भी उनके निशाने पर था. खुलासा ये भी हुआ कि ये लोग सुरक्षाबलों के बेस पर भी हमला करने की फिराक में थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मॉडर्न आतंक का पोस्टर बॉय 

साल 2013 की बात है. पाकिस्तान में पुलिस के सामने पहली बार शहजाद भट्टी का नाम सामने आया. उस समय उस पर चोरी और डकैती का केस दर्ज हुआ था. आने वाले सालों में उसके खिलाफ और भी कई मामले दर्ज किए गए. आगे चलकर उसका नाम लाहौर के अंडरवर्ल्ड से जुड़ा. खासकर उसका नाम फर्रुख खोखर से जुड़ा. लेकिन शहजाद भट्टी ने इन संबंधों को सिर्फ 'दोस्ती' बताया. उसने कहा कि इन लोगों के काम से उसका कोई संबंध नहीं हैं.

इसके बाद 2015 में शहजाद भट्टी UAE चला गया. शहजाद दावा करता है कि वहां उसने कबाड़ यानी स्क्रैप का बिजनेस शुरू किया. साथ ही एग्रीकलचर और डेयरी से जुड़े काम भी शुरू किए. शहजाद भट्टी इस समय कहां है, इसको लेकर काफी संशय है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वो पाकिस्तान और खाड़ी देशों में आता-जाता रहता है. वो किसी एक जगह पर नहीं टिकता.

Advertisement
सोशल मीडिया, टिकटॉक पर फेमस है भट्टी 

शहजाद सिर्फ गैंगस्टर ही नहीं है. वो सोशल मीडिया और टिकटॉक पर भी फेमस है. यहां वो इस्लाम धर्म, राष्ट्रवाद और दूसरे विवादों पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता है. सोशल मीडिया पर वो '333' नाम से फेमस है. वहां वो कहता है कि उसका कोई गैंग नहीं है बल्कि वो अकेला है. भट्टी खुद को इस्लाम का रक्षक बताता है.

undefined

शहजाद के सिर पर ISI का हाथ 

सोशल मीडिया पर शहजाद भट्टी की बढ़ती फैन फॉलोइंग के बीच भारतीय एजेंसियों का ध्यान भट्टी की ओर गया. खासकर पंजाब के जालंधर में मार्च 2024 में एक ग्रेनेड अटैक हुआ. ये हमला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोजर संधू के घर के पास हुआ था. एजेंसियों को शक था कि ये हमला भट्टी ने करवाया है. भारतीय एजेंसियों का आरोप है कि भट्टी का ISI से संबंध है. इस समय वो बेरोजगार युवाओं को कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जाकर भारत में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है. 

Advertisement

उसके खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में दर्जनों FIR हैं. इतना ही नहीं, भट्टी पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी कुछ मामले दर्ज किए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जो हालिया गिरफ्तारियां की हैं, उसमें भी भट्टी का नाम सामने आया है. बताया जाता है कि भट्टी ISI की नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा है. वो भारत में युवाओं को इंटरनेट के जरिए ब्रेनवाश करने की कोशिश करता है.

वीडियो: जम्मू कश्मीर में छिपे 30 से ज्यादा आतंकी? भारतीय सेना चला रही ऑपरेशन

Advertisement