The Lallantop

बेटी के पीछे पड़े युवक से SRPF जवान पिता ने सवाल कर लिया, पीट-पीटकर मार डाला

झड़प के दौरान आकाश मंडल ने लोहे की रॉड से ठाकुर पर हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें फौरन ही पास के हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
post-main-image
नागपुर में युवक ने SRPF जवान की हत्या कर दी. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
योगेश पांडे

महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) के जवान की हत्या कर दी गई. आरोपी कथित तौर पर मृतक की बेटी का पीछा करता था. जिसकी शिकायत बेटी ने अपने पिता से की थी. इसके बाद एक झड़प में आरोपी ने जवान की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र की है. मृतक SRPF जवान की पहचान पंकज ठाकुर के तौर पर हुई. आरोपी का नाम आकाश मंडल है. इंडिया टुडे से जुड़े योगेश वसंत पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश भी इसी इलाके में रहता है. आरोप है कि वो काफी समय से पंकज ठाकुर की बेटी का पीछा कर रहा था. उनके घर के पास बार-बार चक्कर लगा रहा था.

इस बात की शिकायत बेटी ने अपने पिता से की थी. इसके बाद पंकज ने आकाश से पूछा था, “बार-बार यहां चक्कर क्यों लगा रहे हो.” लेकिन आकाश नहीं माना. गुरुवार, 2 मार्च को आकाश ने फिर SRPF जवान की बेटी से बात करने की कोशिश की. इस बार पंकज और युवक में विवाद हो गया.

Advertisement

उस समय युवक वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह अपने भाई हर्षित मंडल और अन्य साथियों को लेकर वापस आया और पंकज ठाकुर पर अचानक हमला कर दिया. इस दौरान ठाकुर के साथ मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की.

झड़प के दौरान आकाश मंडल ने लोहे की रॉड से ठाकुर पर हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें फौरन ही पास के हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: वो बुर्का पहनकर शॉप में घुसी, प्लास्टिक की गन से डराकर जूलरी लूट ले गई

Advertisement

हमले में ठाकुर के कुछ और रिश्तेदार भी घायल हुए हैं. उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश मंडल और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं.

पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज देख रही रही है. साथ ही घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

वीडियो: मुंबई एयरपोर्ट पर सिगरेट फूंकने वाला कौन है?

Advertisement