ईरान में जंग के बीच अमेरिका की मिलिट्री लीडरशिप में बड़ा बदलाव हो रहा है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को उनका पद छोड़ने को कहा है. उन्होंने जनरल जॉर्ज से तुरंत रिटायरमेंट लेने को कहा है. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने भी इस बात की पुष्टि की है. इसके अलावा और भी कई लोगों के बारे में ये बात चल रही है कि उन्हें भी पद छोड़ने को कहा जा सकता है. इन लोगों में एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल भी शामिल हैं. इसके अलावा आर्मी सेक्रेटरी डैनियल ड्रिस्कॉल और लेबर सेक्रेटरी लोरी चावेज-डेरेमर भी ट्रंप प्रशासन छोड़ रहे हैं. ये लोग कब पद छोड़ेंगे, ये अभी तय नहीं है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है.
ईरान को हिलाने चली अमेरिकी सेना में खलबली, रक्षा मंत्री ने आर्मी चीफ से इस्तीफा मांगा
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रक्षा विभाग को एक नया रूप देने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं. प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडे को लागू करने की कोशिश में उन्होंने कई टॉप जनरलों और एडमिरलों को पद से हटा दिया है.


द अटलांटिक की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रक्षा विभाग को एक नया रूप देने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं. प्रेसिडेंट ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडे को लागू करने की कोशिश में उन्होंने कई टॉप जनरलों और एडमिरलों को पद से हटा दिया है. जनरल जॉर्ज को हटाए जाने से पेंटागन की लीडरशिप केे बीच में हाल ही में मची उथल-पुथल और बढ़ गई है. जनरल जॉर्ज बीते साल फरवरी में हुई छंटनी के शुरुआती दौर में बच गए थे. उस समय मंत्री हेगसेथ ने नेवी की टॉप अधिकारी एडमिरल लिसा फ्रांचेटी और एयरफोर्स के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी जनरल जिम सिल्फे सहित कई सीनियर मिलिट्री अधिकारियों को पद से हटा दिया था. उसी समय प्रेसिडेंट ट्रंप ने जनरल चार्ल्स ‘CQ’ ब्राउन को भी पद से हटा दिया था, जो उस समय जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन थे. तब से लेकर अब तक एक दर्जन से अधिक अन्य शीर्ष सैन्य जनरलों और एडमिरलों ने या तो समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है, या उन्हें उनके पदों से हटा दिया गया है.
जनरल जॉर्ज, एक इंफेंट्री ऑफिसर हैं. वो वेस्ट पॉइंट मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने पहले गल्फ वॉर के साथ-साथ इराक और अफगानिस्तान में भी सेवा दी है. उन्हें 2023 में सेना के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया था. यह एक ऐसा पद है जिसका कार्यकाल आमतौर पर चार साल का होता है.
इस पद को संभालने से पहले, जनरल जॉर्ज ने सेना के वाइस चीफ के रूप में काम किया था. उससे पहले उन्होंने तत्कालीन रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर के रूप में काम किया था. सेना में वरिष्ठ पदों को संभालने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के दौरान 2021 से 2022 तक ऑस्टिन में शीर्ष सैन्य सहयोगी के रूप में भी सेवा दी थी.
वीडियो: राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने ईरान के बारे में क्या कहा? सब जानिए





















