The Lallantop

'ईरान में रिजीम बदलने चले थे, अब पायलट खोज रहे हैं', ट्रंप का मजाक किसने उड़ाया?

ईरानी संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का मजाक उड़ाया.

Advertisement
post-main-image
ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने ट्रंप का मजाक उड़ाया. (फोटो-इंडिया टुडे-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट्स को मार गिराया है।
  • यह घटना अमेरिकी और ईरानी बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका द्वारा ईरान को हराने और उसे तबाह करने के दावे के बाद हुई, जिसमें अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश हो गया।
  • इस घटना के बाद अमेरिका ने क्रू की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है और एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया जबकि एक अभी भी लापता है।

“ईरान में रिजीम (सत्ता) बदलने का सपना देख रहे थे. अब खुद का पायलट खोज रहे हैं.” ये तीखा तंज ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर कसा है. गालिबाफ का ये बयान उस हमले के बाद आया, जिसमें ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट्स को मार गिराया था. इसके बाद अमेरिकी हेलिकॉप्टर फाइटर जेट के क्रू की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया. 

Advertisement

पोस्ट में गालिबाफ ने लिखा,

“ईरान को लगातार 37 बार हराने के बाद उन्होंने जो यह शानदार 'बिना रणनीति वाला युद्ध' शुरू किया था, वो अब 'सत्ता बदलने' से हटकर इस सवाल पर आ गया है कि 'अरे! क्या कोई हमारे पायलटों को ढूंढ सकता है? प्लीज?' वाह! क्या जबरदस्त तरक्की है. सचमुच के जीनियस."

Advertisement
Iran Parliament Speaker
गालिबाफ का ट्रंप पर तंज.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट्स को उस स्पीच के ठीक दो दिन बाद मार गिराया, जिसमें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने "ईरान को हरा दिया है और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया है.” अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की थी कि शुक्रवार, 3 मार्च को ईरान ने 2 अमेरिकी फाइटर जेट्स को नुकसान पहुंचाया है. दोनों जेट्स में से एक ईरान में ही क्रैश हो गया था, जिसमें 2 लोग सवार थे. हालांकि, 2 में से 1 क्रू मेंबर को बचा लिया गया. जबकि, एक अभी भी लापता है.

यह भी पढ़ें: मैक्रों की पत्नी पर ट्रंप की भद्दी टिप्पणी, फ्रांस के राष्ट्रपति ने सुना डाला

ईरान की सरकारी मीडिया ने भी बताया कि एक अमेरिकी A-10 फाइटर जेट को फारस की खाड़ी में गिर गया है. वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि जेट को मार गिराया गया था या वह अपने आप ही क्रैश हो गया था. इसके अलावा उसमें शामिल क्रू मेंबर्स के बारे में भी कोई सूचना नहीं मिली है.

Advertisement

वीडियो: क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने वाला है?

Advertisement