The Lallantop

ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, महज 2 दिन में टूट गई अमेरिका से पीस डील?

Iran ने एक बार फिर Strait Of Hormuz को बंद करने का ऐलान कर दिया है. ईरान ने लेबनान पर 'सीजफायर' को तोड़ने का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने एक बार फिर होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने 20 जून को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है जो अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में साइन हुए समझौते (MoU) के संभावित टूटने का संकेत है।
  • ईरान-अमेरिका के बीच समझौते के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमला किया, जिससे ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया और होर्मुज बंद करने की चेतावनी दी।
  • होर्मुज बंद करने के ईरान के फैसले से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की संभावना है और ईरान ने भविष्य में आक्रामकता जारी रहने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।

ईरान-अमेरिका के बीच साइन हुआ समझौता (MoU) टूट सकता है. शनिवार, 20 जून को ईरान ने एक बार फिर ऐलान किया है कि वो ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद कर देगा. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सीजफायर लागू है, लेकिन इसके बाद भी इजरायल ने लेबनान पर हमला किया है. इसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई. इसके बाद ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है. रॉयटर्स ने ईरानी न्यूज एजेंसी मैहर के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के टॉप मिलिट्री कमांड ‘ख़तम-अल- अनबिया’ सेंट्रल हेडक्वार्टर ने शनिवार, 20 जून को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
होर्मुज फिर बंद होगा

हेडक्वार्टर ने अपने बयान में कहा कि वो एक बार फिर से जहाजों की आवाजाही के लिए होर्मुज को बंद कर देगा. उसने इजरायल के इन हमलों को ‘वादा तोड़ने वाला' और होर्मुज बंद करने को सीजफायर तोड़ने के बदले की ‘चेतावनी’ कहा है. एजेंसी ने यह भी कहा कि अगर आगे भी इसी तरह की ‘आक्रामकता’ जारी रही तो और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे. गुरुवार, 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजश्कियान ने वर्चुअली समझौते के कागज पर साइन किए थे. इसके अगले ही दिन शुक्रवार, 19 जून को इजरायल ने दूसरी बार लेबनान पर हमला कर दिया.

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला

इजरायल के इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी. लेकिन इजरायली सेना की ओर से बताया गया कि ये हमले हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किए गए. दरअसल, ईरान-अमेरिका के बीच जो Mou साइन हुआ है, उसमें एक यह भी शर्त थी कि इजरायल लेबनान पर हमले को फौरन रोक दे लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हजारों हिंदू मशाल लेकर सड़कों पर उतरे, भगवान राम के 'अपमान' का आरोप लगाया

अब इजरायल के लेबनान पर किए हमलों की वजह से ईरान ने एक बार फिर होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है. 

वीडियो: क्या ट्रंप और नेतन्याहू के बीच दरार आ गई?

Advertisement

Advertisement