शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur). जब-जब टीम मुश्किल में फंसी है, ‘लॉर्ड’ शार्दुल टीम के लिए मैच विनर बनकर सामने आए हैं. टीम इंडिया के लिए कई बार ऐसा कमाल दिखा चुके शार्दुल ने इस बार KKR को सिर्फ मुश्किल से ही नहीं निकाला, बल्कि टीम को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. और इस बार गेंद से नहीं, बल्कि बल्ले से.
मैच में कोलकाता की टीम 11.3 ओवर में 89 रन पर ही पांच विकेट गंवा चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि कोलकाता 130-140 के स्कोर तक निपट जाएगी. लेकिन असली पिक्चर अभी बाकी थी. शार्दुल ने मैदान पर उतरते ही कोहराम मचा दिया और महज 20 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. उन्होंने 26 गेंद पर 68 रन की धुआंधार पारी खेली. इसकी बदौलत KKR का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गए.
एक यूजर ने लिखा,
RCB वाले रसेल के लिए तैयारी कर रहे थे, 'लॉर्ड शार्दुल' आउट ऑफ सिलेबस आ गए
''एक बार फिर से साबित कर दिया कि लोगों ने लॉर्ड का टाइटल क्यों दिया."


शार्दुल ठाकुर में रसेल की आत्मा आ गई.
एक अन्य यूजर ने लिखा,
लॉर्ड शार्दुल ठाकुर हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं. क्या शानदार स्ट्रोक लगाए हैं शार्दुल ने.
एक और यूजर ने शार्दुल की फोटो शेयर की, जिसमें लिखा था,
एक बार फिर से साबित कर दिया कि लोगों ने मुझे लॉर्ड का टाइटल क्यों दिया है.
एक अन्य यूजर ने लिखा,
#मैच में क्या हुआ?RCB वाले रसेल के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर आउट ऑफ सिलेबस आ गए.
मैच का ज़िक्र करें, तो इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शुरुआत में ये फैसला, RCB के पक्ष में जाता हुआ भी लगा. कोलकाता की टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए. एक छोर पर सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज़ खड़े रहे. लेकिन जब 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेल गुरबाज़ लौट गए, तब कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई. क्योंकि आंद्रे रसल भी शून्य पर पविलियन लौट गए.
कोलकाता का ये हाल देख एक पल को लगा कि टीम शायद 20 ओवर भी बल्लेबाजी ना कर पाए. लेकिन तभी मैदान पर रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर का तूफान आया. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर शतकीय साझेदारी की. शार्दुल ने 29 गेंदों में 68 और रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में 46 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 204 पर पहुंचा दिया.
जवाब में, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन जैसे ही सुनील नरेन ने विराट कोहली की विकेट निकाली, RCB की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. RCB 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.
वीडियो: प्रभसिमरन सिंह ने जब 161 रन जड़कर तूफान ला दिया था!






















