The Lallantop

जडेजा की हवा में कलाबाजी का काल्पनिकता से कोई वास्ता नहीं है

कतई वास्तविक एक्ट है.

Advertisement
post-main-image
बाउंड्री पर जडेजा की फील्डिंग का कोई तोड़ नहीं.
कुछ चीजें होती हैं जिन्हें सुनकर समझा नहीं जा सकता है. वो साक्षात देखना जरूरी होता है. क्रिकेट फील्ड पर रवींद्र जडेजा को फील्डिंग करते देखना भी ऐसी ही एक अनुभूति है. चाहे 30 गज के घेरे में तैनात हों या फिर डेथ ओवर्स में बाउंड्री लाइन के पास. इस क्रिकेटर में गजब की एथलेटिक योग्यता और शारीरिक लचीलापन है. 9 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान एक ऐसा ही दृश्य सामने आया. कोलकाता की पारी का 14वां ओवर चल रहा था. उनके 63 पर 6 विकेट गिर चुके थे. मगर आंद्रे रसल जबर बैटिंग कर रहे थे. उधर धोनी ने बाउंड्री पर अपने चौकस फील्डरों को तैनात किया हुआ था. रसल ने खतरनाक शॉट खेला. अचानक बाउंड्री के पास रवींद्र जडेजा अवतरित हो गए. गेंद फुल स्पीड से बाउंड्री पार जा रही थी. जड्डू ने अपने लेफ्ट हैंड से गेंद को हवा में लपकने की कोशिश की. गेंद और जडेजा दोनों हवा में थे. बाउंड्री से कुछ ही इंच दूर जडेजा संभले और गेंद को वापस बाउंड्री से पहली ही गिरा दिया और टीम के लिए छक्का रोक लिया. ये एक जबरदस्त कैच भी हो सकता था. मगर हुआ नहीं. इस बीच जो फिर हुआ वो भी अद्भुत ही था. रवींद्र जडेजा की इस दर्शनीय कोशिश पर मैदान में लगी स्क्रीन पर लिखा गया- Magnificent. यानी जबरदस्त. वीडियो देखिए- जडेजा की इस कोशिश के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन्स आईं. देखिए उनमें से कुछ- Reactions

Advertisement
Advertisement