
दोनों के दिमाग में यही चल रहा है कि 15 अप्रैल को वर्ल्ड कप टीम की जगह में मिलेगी या नहीं.
अब दोनों दिन में अपना पक्ष रखकर आए थे और शाम को मैदान पर आमने सामने थे. यहां राहुल का वो दर्द पारी के 19वें ओवर में सामने आया जब हार्दिक पंड्या सामने से गेंदबाजी कर रहे थे. गजब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने हार्दिक पंड्या की पूरी लाइन लेंथ बिगाड़ दी थी. 19वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से दनदनाता छक्का मार दिया. दूसरी गेंद पर फिर राहुल ने हार्दिक की स्लोअर गेंद पर एक्सट्रा कवर की तरफ चौका निकाल दिया. तीसरी पर फिर फाइन लेग की तरफ हुक शॉट खेलते हुए छक्का तान दिया. यानी तीन गेंदों पर 14 रन आ चुके थे. मगर यहां राहुल रुकने के मूड में नहीं थे. हार्दिक की चौथी गेंद को सिर से ऊपर से राहुल ने छक्के के लिए भेज दिया. हार्दिक समझ ही नहीं पाए थे कि हो क्या रहा है. पांचवी गेंद यॉर्कर थी और इस पर राहुल ने सिंगल लिया और इस तरह 5 गेंदों पर 23 रन कूट लिए. ओवर की आखिरी गेंद को मंदीप सिंह ने दो रन के लिए भेजा और पंड्या के इस ओवर में 25 रन पड़ गए.
हार्दिक की टीम तो जीत गई मगर खुद की गेंदबाजी इतनी पिटी जिसकी इस ऑलराउंडर को उम्मीद नहीं थी. अपने 4 ओवरों में हार्दिक ने 57 रन लुटाए. जिनमें अकेले केएल राहुल ने हार्दिक की 12 गेंदे फेस कीं और 31 रन बनाए. राहुल की टीम पंजाब हार गई मगर ये बात तो सच है कि इस मैच में केएल राहुल हार्दिक पंड्या पर हावी दिखे.
वीडियो भी देखिए-












