The Lallantop

आंद्रे रसल ने फिर दिखा दिया- मैं हूं ही नहीं इस दुनिया का

कोहली इनके सबसे बड़े शिकार बने हैं.

Advertisement
post-main-image
गेंद को कहीं से भी लपेटें, बाउंड्री के बाहर ही जाएगी.
ये कहां आ गए हम. यूं ही साथ साथ चलते. ये गाना इस दौर की क्रिकेट के लिए ज्यादा प्रासंगिक लगता है. क्योंकि एक टीम को जब 8 गेंदों पर 36 रन चाहिए, तब भी हम टीवी स्क्रीन से चिपके रहते हैं कि टीम जीत जाएगी. जब 4 गेंदों पर 23 रन चाहिए थे, तब भी जनता टीवी से इस लिए चिपकी थी कि टीम जीत ही जाएगी. ये भरोसा हममें आया कहां से? और जवाब है आंद्रे रसेल से. एक नहीं, दो नहीं, अनेकों ऐसी पारियों से जहां इस कैरीबियन ने भरोसे से परे जाकर स्कोर चेज किया है. कोलकाता और बेंगलोर के इस मैच में कोलकाता की टीम बेंगलोर के 213 रनों का पीछा कर रही थी. जवाब में कोलकाता के 4 विकेट 79 के स्कोर पर 11.5 ओवरों में गिर चुके थे. मगर यहां से जो आगे हुआ वो अद्भुत था. रसल के सामने आस्किंग रेट 16 से भी ऊपर का था. रसल और नीतिश राणा ने कमर कस ली और दोनों मैच को आखिरी ओवर तक ले गए. जब नंबर 6 पर बैटिंग करने आए थे तो कोलकाता को 49 गेंदों पर 133 रन चाहिए थे. यहां से रसेल और राणा ने संभाला और दोनों ताबड़तोड़ बल्ले चलाने लगे. देखते ही देखते मैच आखिर ओवर में पहुंच गया. तब तक कोलकाता का स्कोर 190 हो चुका था. रसेल 22 बॉल पर 59 और राणा 43 गेंद पर 78 मार चुके थे. आखिरी 6 पर अब 24 चाहिए थे. आखिरी ओवर कोहली ने मोइन अली को दे दिया. पहली गेंद राणा ने फेस की और खाली निकाल दी. अंपायर ने वाइड भी नहीं दी. फिर अगली गेंद पर सिंगल आया और यहां इन दो गेदों पर कोलकाता की जीत मुश्किल हो गई. फिर रसल तीसरी गेंद खेलने आए और छक्का टांग दिया. अगली गेंद खाली निकल गई और उससे अगली पर रसल रन आउट हो गए. आखिरी गेंद पर राणा ने छक्का टांग दिया. यानी 20 ओवरों में वो टीम 203 तक पहुंच गई. जीत से बस 10 रन दूर रह गए. मगर एक भी आदमी ऐसा नहीं होगा जिसे कोलकाता की जीत का दुख हुआ हो क्यों ये बहादुरों की मौत थी. वो लड़े और क्या गजब लड़े कि कोहली की टीम को 213 बचाने में भी पसीने आ गए. रसल के छक्के इस बार गेंदबाजों का पीछा सपनों में भी कर रहे होंगे. बीते 9 मैचों में रसल ने 8 पारियों में बैटिंग की है और 377 रन बनाए हैं जो सबसे ज्यादा हैं. कुल 39 छक्के मारे हैं जो सबसे ज्यादा हैं. रसल के बाद गेल के नाम इस सीजन के सबसे ज्यादा 26 छक्के हैं. सुनिए मैच के बाद क्या बोले रसल-
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-

Advertisement
Advertisement