The Lallantop

नारायण मूर्ति का 4 महीने का पोता बना करोड़पति, दादा ने गिफ्ट ही ऐसा दिया था!

Infysos के सह-संस्थापक Narayan Murthy ने अपने पोते को 240 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर का मालिक बना दिया है. यानी एक ही तोहफे ने बच्चे को करोड़पतियों की लिस्ट में ला खड़ा किया है.

Advertisement
post-main-image
इंफोसिस की शुरुआत 1981 मे 10,000 रुपये के इन्वेस्टमेंट से हुई थी. आज ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी बन गई है. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)

बड़े लोग बड़ी बातें. बात-बात पर करोड़ों खर्च हो जाते हैं. शादी, बर्थडे गिफ्ट पर तो बात ही क्या! कुछ साल पहले नीता अंबानी के जन्मदिन पर उनके पति और अरबपति मुकेश अंबानी ने एक पूरा प्लेन ही गिफ्ट कर दिया था. इन दिनों चार महीने के एक बच्चे को मिले करोड़ों के गिफ्ट की चर्चा है. वजह है बच्चे के दादा जिनका नाम है नारायण मूर्ति. इन्फोसिस के सह-संस्थापक ने अपने पोते को 240 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर का मालिक बना दिया है. एक ही तोहफे ने बच्चे को करोड़पतियों की लिस्ट में ला खड़ा किया है.

Advertisement

नारायण मूर्ति ख़बरों में बने रहते हैं. कभी 70 घंटे काम करने वाले बयान को लेकर तो कभी किसी पुरानी बात पर जो कभी उन्होंने सुधा मूर्ति के साथ की थी. इस बार नारायण मूर्ति अपने पोते एकाग्र रोहन मूर्ति (Ekagrah Rohan Murty) की वजह से ख़बरों में आए हैं. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक़ एक एक्सचेंज फाइलिंग सामने आई है. इसमें एकाग्र के पास इंफोसिस के 15 लाख शेयर हैं, जो कंपनी में 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. फाइलिंग से ये भी पता चला है कि लेनदेन "ऑफ़-मार्केट" किया गया था.

ये भी पढ़ें: '70 घंटे काम' के बाद परिवार को वक्त कब दें? नारायण और सुधा मूर्ति ने जवाब दिया!

Advertisement

एकाग्र का जन्म नवंबर 2023 में रोहन मूर्ति और अपर्णा कृष्णन के घर हुआ था. वो नारायण और सुधा मूर्ति का तीसरा पोता है. बताया जा रहा है कि एकाग्र का नाम कथित तौर पर महाभारत में अर्जुन के कैरेक्टर से प्रेरित होकर रखा गया है. एकाग्र एक संस्कृत शब्द है. इसका मतलब अटूट ध्यान और दृढ़ संकल्प होता है.

इंफोसिस की शुरुआत 1981 मे 10,000 रुपये के इन्वेस्टमेंट से हुई थी. और आज ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी बन गई है. रिपोर्ट के मुताबिक़ टेक कंपनी में नारायण मूर्ति की हिस्सेदारी 1.51 करोड़ शेयर हो गई है, जो कि पहले के मुकाबले 0.04 प्रतिशत कम है.

वीडियो: Infosys के फाउंडर Narayana Murthy, Sudha Murthy ने दमाद Rishi Sunak के बारे में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement