The Lallantop

'धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था...', उज्बेकिस्तान में क्लासमेट ने भारतीय छात्रा की हत्या की

Uzbekistan में केरल की 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा सावरिया बसंत की उनके सहपाठी सदरुल अनाम ने कथित तौर पर हत्या कर दी. सावरिया के चाचा ने बताया कि एक उज्बेक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सदरुल, सावरिया पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
आरोप है कि सावरिया बसंत (बाएं) की उनके सहपाठी सदरुल अनाम (दाएं) ने हत्या कर दी. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उज्बेकिस्तान में 21 वर्षीय भारतीय मेडिकल छात्रा सावरिया बसंत की हत्या आरोप है कि उनके क्लासमेट सदरुल अनम ने उनके सिर पर लैपटॉप से वार कर की।
  • सावरिया और सदरुल दोनों उज्बेकिस्तान के बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे थे और कथित तौर पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद यह घटना हुई।
  • केरल पुलिस ने भारत के बाहर हुए इस अपराध की जांच के लिए केस दर्ज कर दिया है और उज्बेकिस्तान के अधिकारियों के साथ कानूनी समन्वय के लिए कदम उठा रही है।
author-image
शिबीमोल केजी

उज्बेकिस्तान में एक 21 साल की भारतीय मेडिकल स्टूडेंट की हत्या कर दी गई. छात्रा की पहचान केरल के अलाप्पुझा जिले की रहने वाली सावरिया बसंत के तौर पर हुई है. आरोप है कि सावरिया के क्लासमेट सदरुल अनम (22) ने उनके सिर पर लैपटॉप से वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई. एक उज्बेक पुलिस अधिकारी ने जबरन धर्म परिवार का शक जताया है. केरल में शव आने के बाद अलाप्पुझा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़ीं शिबीमोल केजी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सदरुल अनाम भी केरल के मलप्पुरम जिले का रहने वाला है. उज्बेकिस्तान के ‘बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट’ में दोनों मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे.

उज्बेक अखबार ताशकंद टाइम्स की खबर के अनुसार, 3 जुलाई को तीखी बहस के दौरान सदरुल ने कथित तौर पर सावरिया के सिर पर लैपटॉप से जोरदार वार किया था, जिससे उनकी मौत हो गई. 7 जुलाई को सावरिया का शव केरल लाने के बाद उनके परिवार ने अलाप्पुझा पुलिस से संपर्क किया और मामले की दोबारा जांच की मांग की. परिजनों की बात मानते हुए केरल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, 9 जुलाई को अलाप्पुझा के कायमकुलम के डिप्टी एसपी बिनुकुमार टी ने बताया कि केरल पुलिस कानूनी तौर पर केस दर्ज कर सकती है, भले ही कथित क्राइम भारत के बाहर हुआ हो. उन्होंने कहा,

"भले ही अपराध उज्बेकिस्तान में हुआ हो, लेकिन यहां केस दर्ज करने के नियम हैं. अगर वहां की पुलिस आरोपी पर केस चलाती है, तो हम केस बंद कर देंगे. अगर वहां कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती है, तो हम केस को आगे बढ़ाएंगे."

पुलिस ने कहा कि वे वहां जांच का स्टेटस समझने के लिए भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के जरिए उज्बेकिस्तान में अधिकारियों से कोऑर्डिनेट करेंगे.

Advertisement
पिता नहीं जा पाए उज्बेकिस्तान

सावरिया की मौत की खबर मिलने पर उनके चाचा जनीश उज्बेकिस्तान गए थे. सावरिया के पिता कुवैत में थे, और डॉक्यूमेंटशन की वजह से उज्बेकिस्तान नहीं जा सके थे. ऐसे में जनीश ने ही सावरिया का शव उज्बेकिस्तान से भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की.

जनीश ने बताया कि उज्बेकिस्तान में एक जांच अधिकारी ने उन्हें बताया कि मृतक छात्रा के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उनके साथ लंबे समय तक मारपीट की गई थी. जनीश ने कहा, 

"उनके शरीर पर सिर से पैर तक चोट के निशान थे. ऐसा नहीं था कि उसने (सदरुल ने) लैपटॉप से ​​एक मिनट में ही उसकी हत्या कर दी हो. जांच अधिकारी ने मुझे बताया कि हमला बहुत बेरहमी से किया गया था."

‘धर्म परिवर्तन के लिए दवाब डाला’

जनीश ने आगे कहा,

“उन्होंने (जांच अधिकारी) यह भी बताया कि अपनी जांच के दौरान, कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला था और कुछ छात्रों ने यह देखा भी था. लेकिन सावरिया ने उसकी बात नहीं मानी... वहां आए दूतावास के अधिकारी को भी यह बात बताई गई थी.”

उन्होंने मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की व्यवस्था के बारे में भी बताया कि छात्र और छात्राएं एक ही बिल्डिंग में रहते थे, लेकिन अलग-अलग फ्लोर पर. जनीश ने कहा, 

“हमें असल में नहीं पता कि हत्या के पीछे क्या मकसद था, लेकिन उस पर बेरहमी से हमला किया गया था. उसके शरीर पर कोई ऐसी जगह नहीं बची थी जहां चोट न लगी हो.”

ये भी पढ़ें: 'लोग ऐसे ही धर्म बदलते रहे तो बहुसंख्यक एक दिन अल्पसंख्यक हो जाएंगे', इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी

सावरिया बसंत का स्थानीय अस्पताल में दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया. उज्बेकिस्तान में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिवार मांग कर रहा है कि जांच केरल में हो और आरोपी को उज्बेकिस्तान से भारत लाया जाए ताकि उस पर कानूनी कार्रवाई हो सके. फिलहाल, उज्बेकिस्तान पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

वीडियो: TCS नासिक में पुलिस का 'सीक्रेट मिशन', सामने आए यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के कई मामले

Advertisement