The Lallantop

सोमालिया के पास हाइजैक हुए कार्गो जहाज से नेवी ने सभी को सुरक्षित निकाला

जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय शामिल हैं.मरीन कमांडोज़ को मालवाहक जहाज़ की तलाशी के दौरान कोई समुद्री डाकू नहीं मिला. ऐसा लगता है कि भारतीय नौसेना की चेतावनी के बाद हाईजैक करने वालों ने अपना इरादा बदल लिया.

Advertisement
post-main-image
हाइजैक हुए जहाज 'एमवी लीला नॉरफ़ॉक' की तस्वीर

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के मार्कोस कमांडो ने अरब सागर में हाईजैक हुए जहाज से सभी भारतीयों को छुड़ा लिया है. जहाज पर सवार चालक दल के सभी 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय शामिल थे. भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मरीन कमांडो को मालवाहक जहाज की तलाशी के दौरान कोई समुद्री डाकू नहीं मिला. ऐसा लगता है कि भारतीय नौसेना की चेतावनी के बाद हाईजैक करने वालों ने अपना इरादा बदल लिया. ”

Advertisement

भारतीय नौसेना का युद्धपोत 'आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप' हाइजैक हुए जहाज 'एमवी लीला नॉरफ़ॉक' के पास मौजूद है. जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है.

Advertisement
क्या हुआ था?

भारत के एक मालवाहक जहाज 'MV LILA NORFOLK' को 4 जनवरी की शाम को सोमालिया के तट के पास से हाईजैक (Indian Ship Hijacked) कर लिया गया था. नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज के अपहरण की कोशिश की गई थी. जहाज ने यूके एमटीओ पोर्टल पर एक संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था कि लगभग पांच से छह अज्ञात लोग हथियारों से लैस जहाज पर सवार हो गए थे. जहाज से मैसेज मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया. भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया कि नौसेना के समुद्री गश्ती विमान ने जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज से संपर्क स्थापित किया.

लाल सागर से कई जहाजों का मार्ग बदला

ताज़ा हमला ऐसे समय में हुआ है जब लाल सागर से कई जहाजों का मार्ग बदल दिया गया है. यहां यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. गाजा में इजरायल हमास से लड़ रहा है. पिछले महीने एक ड्रोन हमले में भारत के तट से 200 समुद्री मील (370 किलोमीटर) दूर एमवी केम प्लूटो टैंकर पर हमला किया गया था.
 

ये भी पढ़ें- सोमालिया के तट पर इंडियन शिप हाईजैक, नौसेना ने भेजा जंगी जहाज, और क्या पता चला?

Advertisement

वीडियो: जहाज हाईजैक, 15 भारतीय क्रू मेंबर को बनाया बंधक, सोमालिया के पास Indian Navy का बड़ा मिशन

Advertisement