इस वीडियो को लोग व्हाट्सएप्प ग्रुप में खूब शेयर कर रहे हैं. भले ही हिंदी और अरबी भाषा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, दोनों ही भाषाएं अलग लैंग्वेज फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, पर इसके ऑडियो को सुन कर भी आपको वही फीलिंग आती है. देखिए इस वीडियो में :
https://www.youtube.com/watch?v=7LMVqJgCG5U
ये वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के तौर पर यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के क्राउन प्रिंस भारत आए हुए हैं. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुबई के बुर्ज़ खलीफा को तिरंगे से जगमगा दिया गया था. ये वो वक्त है जब भारत का संबंध अरब देशों के साथ अपने शिखर पर है. और इस दोस्ती को लेकर भारत और यूएई दोनों ही देश जोशो-खरोश दिखा रहे हैं. कुछ दिनों पहले यूएई के किंग भारतीय संतो के साथ एक सभा में कीर्तन करते नजर आए थे.

भारतीय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या तिरंगामय 'बुर्ज खलीफा'
कुल मिलाकर बात ये है कि भारत की अरब देशों के साथ रिश्तो की गर्म जोशी विश्व शांति के लिए बड़ी अहमियत रखती है. और भारत का तो मूल मंत्र ही "वसुधैव कुटुम्बकम" है. बोले तो पूरा विश्व हमारा परिवार है.
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है
ये भी पढ़ें :












