#1. अपनी सिंगिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले सिंगर सलमान अली हरियाणा के मेवात के पुनहाना गांव के रहने वाले हैं. सलमान ने मात्र 6 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. गायकी पिछली 4 पीढ़ियों से उनके परिवार की रोज़ी-रोटी का साधन रहा है. सलमान छोटी उम्र से ही अपने पापा-दादा के साथ जागरण, शादी-पार्टियों में गाने लगे थे.

सलमान और उनके माता-पिता.
#2. 13 साल की उम्र के सलमान ने साल 2011 में ज़ी टीवी पर आने वाले शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में पार्टीसिपेट किया और रनरअप रहे. शो में सलमान के गुरु सिंगर कैलाश खेर थे.
#3. सलमान सूफी गाने गाकर घर का खर्च चलाते थे. ऐसे ही एक प्रोग्राम में उन्हें किसी ने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' शो की राह दिखाई. शो का ऑडिशन दिल्ली में था और उनके पास वहां जाने के पैसे नहीं थे. फिर, सलमान के एक दोस्त मनोहर शर्मा ने उनको पैसे देकर सहारा दिया और उन्हें ऑडिशन के लिए भेजा. सलमान को 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में गाते टीवी पर देखने के लिए उनका परिवार पड़ोसियों के घर जाता था. उनके घर टीवी तक नहीं था.

'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में विभोरे भी थे जिन्होंने 'इडियन आइडल 10' में सलमान के साथ कम्पीट किया था.
#4. 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के 7 साल बाद सलमान ने इंडियन आइडल में भाग लिया और विनर रहे.
#5. सलमान ने सोनी टीवी पर आने वाले एक सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' का टाइटल सॉन्ग भी गाया है.
25 लाख नकद जीतने के बाद सलमान ने कहा कि, " मैं बहुत गरीब परिवार से आता हूं. मेरे घर की हालत ठीक नहीं है. घर की छत की मरम्मत करानी है. इसके लिए हमने लोन लिया है. अब इस पैसे से मैं उसे ठीक कराएंगे"

विनर बने सलमान पोज़ करते हुए ;)
बेशक सलमान अली आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने की उनकी जर्नी बहुत ही इंसपाइरिंग है!
और क्या खास रहा
-शो के फिनाले पर म्यूज़िक की दुनिया के कई और दिग्गज नजर आए, जिनमें प्यारेलाल जी, बप्पी लाहिड़ी, सुरेश वाडकर जैसे सिलेब्रिटीज़ शामिल थे.
-शो के मंच पर बॉलिवुड के बेहतरीन म्यूज़िक चार्टबस्टर पर जजों ने शानदार परफॉर्मेंस दिया.
-शो के खूबसूरत पल तब और भी खूबसूरत लगने लगे जब यहां 'ज़ीरो' के स्टार्स शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा फिल्म प्रमोट करने पहुंचे.
-फिनाले में पांच टॉप कंटेस्टेंटे्स सलमान अली, नीलांजना राय, नितिन कुमार, अंकुश भारद्वाज और विभोर कुमार थे, इनमें सलमान ने बाजी मारी.
Video: जब राजकुमार हीरानी और संजय दत्त को एक असली शादी में जाकर शूटिंग करनी पड़ी
























