The Lallantop

इंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियो

6 दिन तक छीछालेदर देखने के बाद आर्मी ने मुंह खोला है. देखो क्या बोला.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

PoK में इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक को पाकिस्तान मानने को राजी ही नहीं है. ये ऑपरेशन 29 सितंबर को हुआ था और अगले दिन से ही पाकिस्तान जपने लगा कि कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं हुआ. मूर्च्छा के बाद कुछ चेतना आई तो कहने लगा कि वीडियो दिखाओ वीडियो. ठीक उसी तरह जैसे गांवों की हर भुतहा कहानी में भूत कहता है, 'बीड़ी पिलाओ बीड़ी.'

Advertisement



6 दिन ये छीछालेदर देखने के बाद अब आर्मी ने मुंह खोला है और सरकार से कहा कि सेना वीडियो देने को तैयार है. जिसके मुंह पर दे मारना हो, दे मारो. सेना कह रही है कि अगर वीडियो दिखाने से पाकिस्तान के खिलाफ केस मजबूत होता है तो वो वीडियो देने को तैयार हैं.



पाकिस्तान के अलावा भारत में भी सबूत और वीडियो मांगने वालों की तादाद कम नहीं है. सुबह-सुबह पाखाने के बजाय फेसबुक और ट्विटर पर जाने वालों के अलावा अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के असली होने पर सवाल उठाए थे. केजरीवाल अभी तक पिछले वीडियो से तो उबर नहीं पाए हैं, इस बार वाला वीडियो न जाने क्या गुल खिलाएगा.

हां, एक पेच जरूर है. सेना अपनी तरफ से वीडियो सार्वजनिक नहीं करेगी, क्योंकि सबूत दिखाने पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को लेना है. इकनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए सेना के कुछ अधिकारियों ने कहा, 'जो लोग कह रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक कभी हुआ ही नहीं, सेना चाहती है कि उन्हें सबूत दिखा देने चाहिए.'

Advertisement

सेना में स्ट्रैटिजी बनाने वाले बड़े अफसरों ने कहा है, 'हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक में उधर कितना नुकसान हुआ है. हमारे पास वीडियो भी हैं और फोटो भी. ऑपरेशन मॉनीटर करने के लिए ये सबूत दिए भी जा चुके हैं. इसमें कोई शक नहीं कि इस ऑपरेशन से आतंकियों का बहुत नुकसान हुआ है.'


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGMO
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGMO

ईटी ने कुछ सरकारी अधिकारियों से बात की, जिनका कहना है कि भारत ये सबूत दिखाएगा या नहीं, ये इस पर निर्भर करता है कि पाकिस्तान का आगे क्या रवैया रहेगा. ये भी मुमकिन है कि सबूत दिखाने पर भारत-पाक के रिश्तों में और तनाव आ जाए. वैसे एक बात है. सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर आर्मी अब तक शांत थी. 29 सितंबर को DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से कोई कुछ नहीं बोला, लेकिन अब जब बोला तो एकदम धाकड़ बोला.




ये भी पढ़ें:
ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे

पाकिस्तानी एक्टर्स के सपोर्टर्स को मेजर गौरव आर्य का जवाब

ये कांग्रेसी बोला है कि सर्जिकल स्ट्राइक करो, बकैती नहीं

पाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो!

इंडिया में काम करने पर किया था कमेंट, पाक एक्ट्रेस माहिरा ने धो डाला

भारत-पाकिस्तान पर सबसे अलग हटकर बात आजम खान ने कही है

Advertisement
Advertisement