The Lallantop

कांग्रेस नेता ने बताया, कब-कब हुई पहले सर्जिकल स्ट्राइक और क्यों छिपाए रखा

बताया कि POK में पहले कितने टेरर कैंप थे और बाद में कितने बचे...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया ने POK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की. आतंकी मारे गए. सेना की वाहवाही हुई. होनी भी चाहिए. लेकिन फिर राजनीति शुरू हो गई है. कहा जाने लगा कि बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढोरा इसलिए पीट रही है, ताकि वो पंजाब और यूपी चुनाव में इसका फायदा ले सके. जबकि कांग्रेस के टाइम में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुईं लेकिन उन्हें छिपाकर ही रखा गया. उनका इस तरह ढिंढोरा नहीं पीटा. सियासत इत्ती हो रही है कि कल अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा तो कांग्रेस ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की हिस्ट्री खोलकर रख दी. कांग्रेसी नेता संदीप दीक्षित ने तो बाकायदा खुला ख़त लिख दिया, वो भी फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह को. इसमें सवाल उठाए. फॉर्मर होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि जब उन्होंने पद संभाला था तब POK में 62 टेरर कैंप थे. और UPA के दूसरे कार्यकाल के आखिरी दो साल में ये सिर्फ 40 कैंप ही बचे थे. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के मुताबिक 2008, 2009, 2011 और 2013 में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की. लेकिन सरकार ने इसे सेना पर छोड़ रखा था और उसे सबके सामने आकर नहीं बताया. कांग्रेस लीडर और फॉर्मर होम मिनिस्टर पी. चिदंबरम ने मेल टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, इंडिया ने 2013 में एक बहुत बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की थी, लेकिन रणनीतिक गतिरोध के चलते उन्हें पब्लिकली नहीं किया गया.

कांग्रेस ने कभी क्यों सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में नहीं बताया

जब आनंद शर्मा से पूछा गया कि यूपीए सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को क्यों पब्लिक नहीं किया तो उन्होंने कहा, 'क्योंकि हमारी सरकार डिफरेंट थी और पार्टी भी. मौजूदा सरकार सोचती है कि इसका राजनीतिक फायदा लेना जरूरी है, तो हम उनके डिसीजन पर सवाल नहीं उठा रहे.' संदीप दीक्षित ने कहा, 'डॉक्टर मनमोहन सिंह और बाकी लोगों की ये सोच थी कि ये आर्मी का मामला है जो अपने हिसाब से निपट सकती है. ये कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसको लोगों के सामने लाया जाए. ये कोई राष्ट्रवाद नहीं है, क्योंकि वो आर्मी का काम है. दो या तीन दर्जन लोगों को मारकर लोगों के उबाल को खामोश किया जा सकता है, जो ऐसा सोचते हैं, उन पर मुझे तरस आता है.'

ये भी पढ़ें

ये कांग्रेसी बोला है कि सर्जिकल स्ट्राइक करो, बकैती नहीं

भारत ने माना, पाकिस्तान के पास है हमारा सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान

 

Advertisement
Advertisement