The Lallantop

T-20 वर्ल्ड कप: लड़कों से पहले लड़कियां छाईं!

लड़कियों का मैच चल रहा है बांग्लादेश के खिलाफ. मस्त खेल रही हैं. यहां मिलेंगे अपडेट्स!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. लेडीज़ फर्स्ट की तमीज कैरी करते हुए, लड़कियों का मैच शुरू हो चुका है. बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया. 20 ओवर खतम होने पर इंडिया 5 विकेट पर 163 रन बनाई है. मिताली राज ने कैप्टंस इनिंग्स खेली. 35 बॉल में 42 रन. वेल्लास्वमी वनिता ने भी 24 गेंद पे 38 रन खेल के पूरा साथ दिया. ओपेनिंग पार्टनरशिप 46 गेंद में 62 रन. बहुत ही सधी हुई स्टार्ट. 4 नम्बर पर आयीं हरमनप्रीत कौर और भौकाली बैटिंग कर गयीं. 29 गेंद में 40 रन. 2 छक्के और 3 चौके. मस्त फुटवर्क के साथ गज़ब के स्ट्रोक्स खेले. 5 नम्बर पे आयीं वेदा कृष्णामूर्ति और कमाल कर गयीं! 24 गेंद में 36 रन. 2 छक्के.   जो काम किया बांग्लादेश के स्पिनर्स ने. फहीम खातून और रूमाना अहमद ने 2-2 विकेट लिए.   बांग्लादेश की बैटिंग शुरू तो हुई पर जम नहीं पाई. झूलन गोस्वामी ने रन नहीं बनाने दिए तो स्पिनर्स ने आकर विकेट लेने शुरू कर दिए. शर्मिन अख्तर के सिवा कोई भी ज़्यादा देर नहीं टिक पाया. आखिर में निगार सुल्तान ने थोड़ी उम्मीद ज़रूर जगाई पर तब तक काफी देर हो चुकी थी. अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने टाईट बॉलिंग करते हुए 2-2 विकेट लिए. अनुजा ने 4 ओवर में 16 और पूनम ने 4 ओवर में 17 रन दिए. इसके बाद हरमनप्रीत ने 2 ओवर में 6 रन दिए और अच्छी पार्ट-टाइम स्पिन की.   हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनीं.

Advertisement
Advertisement