देश के कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का खुलकर बचाव किया है. उनका दावा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के सभी हित सुरक्षित रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि इस डील से किसानों को फायदा होगा.
भारत के किसानों के सामान को अमेरिका में छूट मिलेगी? कृषि मंत्री शिवराज सिंह का ये जवाब था
आजतक के एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत की. उनसे पूछा गया कि अमेरिका की एग्रीकल्चर सेक्रेटरी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छी डील हुई है.


आजतक के एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत की. उनसे पूछा गया कि अमेरिका की एग्रीकल्चर सेक्रेटरी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छी डील हुई है. इसके बाद से लोगों ने यह आशंका जताई कि कहीं इस डील से भारत के बाज़ार अमेरिका के कृषि सामानों से भर तो नहीं जाएंगे, जिससे हम अब तक बचते आए थे.
इस पर कृषि मंत्री ने जवाब दिया,
हमने मुख्य अनाज, डेयरी अनाज, प्रमुख फलों को सुरक्षित रखा है. ऐसा कोई बाज़ार नहीं खुला जिससे हमारे किसानों का नुकसान होगा या अहित होगा. उल्टा मैं यह कहना चाहूंगा कि टैरिफ घटने से हमारे किसानों को नया बाज़ार मिलेगा. हमने पिछले साल 63 हजार करोड़ के चावल का निर्यात किया है. टेक्सटाइल का निर्यात बढ़ेगा तो कपास उगाने वाले किसानों को फायदा होगा.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डील के बाद जाहिर तौर पर अमेरिका अपनी ही पीठ थपथपाएगा. यह उनका पक्ष है. उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला.
कृषि मंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या हमारे किसानों के सामान को भी वहां छूट मिलेगी तो उन्होंने कहा,
मैं फिर से दोहराता हूं कि किसानों के हित सुरक्षित हैं. हां कुछ चीज़े हमें आयात करनी पड़ती हैं. जैसे तिलहन, दालें. अभी इन फसलों का उत्पादन कम है. इसलिए हमें बाहर से मंगाना पड़ता है. लेकिन मैं यह आश्वस्त करता हूं कि किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे.
इस दौरान शिवराज सिंह ने विपक्ष और राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा,
मैं विपक्ष से भी पूछना चाहता हूं, आप लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हैं. वाणिज्य मंत्री को बोलने नहीं दिया जा रहा. विकसित भारत GRAMG के समय मैंने पूरे विपक्ष को ध्यान से सुना, आधी रात तक. लेकिन जब मैं बोलने के लिए खड़ा हुआ तो बोलने नहीं देंगे. ये कौन सा लोकतंत्र है? लगातार झूठ बोलकर भ्रम फैलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश है ये.
शिवराज ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में विपक्षी नेता इतने ‘अंधे’ हो गए हैं कि देश का भी विरोध करने लगे हैं और यह बात देश की जनता देख रही है.
वीडियो: दुनियादारी: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कैसे बनी बात?














.webp?width=120)

.webp?width=120)



