The Lallantop

राहुल गांधी गलवान वाली किताब ले आए, कहा- 'पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे'

लोकसभा में 4 फरवरी को भी जमकर हंगामा कटा. हंगामे की वजह से चार बार लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. शाम के पांच बजे PM Narendra Modi राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करने वाले थे. लेकिन भारी हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही को 5 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी डरे हुए हैं. (तस्वीरें- एक्स और पीटीआई)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को शाम 5 बजे लोकसभा में बोलने वाले थे. उनको राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देना था. लेकिन हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 5 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पीएम मोदी का भाषण भी टल गया. कुछ ही देर बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर पीएम मोदी को निशाने पर ले लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,  

जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते.

Advertisement

एक्स पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो संसद से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान का है. वीडियो में राहुल गांधी बोलते हैं, 

मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में आने का साहस दिखाएंगे. अगर वो आएंगे तो मैं उनको ये किताब भेंट करूंगा. जब पीएम आएंगे तो मैं उनके पास जाऊंगा और उनको ये किताब भेंट करूंगा. ताकि वो इसे पढ़ सकें. जिससे उनको और देश को पता चल जाए कि उनकी सच्चाई क्या है.

राहुल गांधी वीडियो में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की लिखी किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' की हार्ड कॉपी दिखा रहे थे. इस किताब में जनरल नरवणे ने 2020 में गलवान इलाके में भारत और चीन के बीच सैन्य तनाव को लेकर अपने संस्मरण लिखे हैं. 

Advertisement

हालांकि यह किताब अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है. रक्षा मंत्रालय इसकी समीक्षा कर रहा है. 2 फरवरी को संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को इस किताब को कोट करने से मना कर दिया था.

चार बार स्थगित हुई संसद की कार्यवाही

विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते 4 फरवरी को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई. सुबह सदन सिर्फ 5 मिनट चला और 12 बजे तक स्थगित हुआ. इसके बाद 12 बजे हंगामा होने पर दोपहर 2 बजे तक और 2 बजे दोबारा शुरू होने पर फिर 8 मिनट में स्थगन. इसके बाद शाम 5 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होने के बाद भी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 5 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 

वीडियो: ‘आज मैं PM को किताब दूंगा’ राहुल गांधी PM को कौन सी किताब सौंपने वाले हैं?

Advertisement