The Lallantop

अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे के सवाल पर जवाब दिया, बोले...

Arvind Kejriwal ने ED को लेकर कहा कि पूछताछ तो उनका उद्देश्य है ही नहीं. ये भी कहा कि उनके लिए जनता का सपोर्ट काफी है.

Advertisement
post-main-image
अरविंद केजरीवाल ने CM पद से इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज कर दिया है. (फोटो- इंडिया टुडे)

दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेज दिया गया है. 22 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड मंजूर की. इस बीच कोर्ट परिसर में केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वो सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाई जाएगी.

Advertisement

इंडिया टुडे से बातचीत में सीएम केजरीवाल ने कहा कि बाहर हो या अंदर जहां होंगे वहीं से सरकार चलेगी. केजरीवाल ने आगे कहा कि उन्हें यकीन है कि इससे समस्याएं होंगी, लेकिन वे इस पर काम करने की कोशिश करेंगे. बताया कि दिल्ली की जनता भी यही चाहती है.

केजरीवाल से जब उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं, फर्स्ट क्लास हैं.

Advertisement
ED पर क्या बोले केजरीवाल?

अपनी गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. केजरीवाल ने बताया,

“मैंने नहीं सोचा था कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद ED इतनी जल्दी मुझे गिरफ्तार करने आएगी. यही सोचा था कि गिरफ्तार करने से पहले वो कम से कम 2-3 दिन इंतजार करेंगे. मुझे अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेने का मौका भी नहीं मिला. ED के पहुंचने से पहले मैं अपने माता-पिता के साथ बैठा था. ED अधिकारियों का व्यवहार मेरे प्रति सम्मानजनक था. ED ने कल रात (21 मार्च) को कोई पूछताछ नहीं की. हिरासत के दौरान भी ज्यादा पूछताछ नहीं होने की उम्मीद है.”

केजरीवाल ने बताया कि वे इस कार्रवाई से बिल्कुल नहीं डरे हैं. उन्होंने कहा, 

Advertisement

“पूछताछ तो उनका उद्देश्य है ही नहीं. उन्हें जो भी करना है, हम तैयार हैं. मेरे लिए जनता का सपोर्ट काफी है.”

ये भी पढ़ें- दी लल्लनटॉप शो: क्या कोई ‘डील’ हुई, कैसे आया केजरीवाल का नाम, ED के क्या आरोप? 

ED ने कोर्ट में केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले का ‘सरगना’ बताया है. इस पर केजरीवाल ने इंडिया टुडे को जवाब देते हुए कहा कि ये नीति कई स्तर से गुजरी है. कानून सचिव, वित्त सचिव, एलजी ने हस्ताक्षर किए. समझ नहीं आता कि केजरीवाल और सिसोदिया ही कटघरे में कैसे हैं?

21 मार्च की देर शाम ED की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी. दो घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास और अन्ना हज़ारे के बारे में क्या वायरल हुआ

Advertisement