The Lallantop

अमेरिका के साथ इंडिया बनाएगा बिजली

बहुत जल्द बिजली का बेहतर इंतजाम होने की उम्मीद है. अमेरिकी बिजली कंपनी वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक LLC के साथ हम लोग 6 न्यूक्लियर रिएक्टर बना सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
बहुत जल्द बिजली का बेहतर इंतजाम होने की उम्मीद है. अमेरिकी बिजली कंपनी वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक LLC के साथ हम लोग 6 न्यूक्लियर रिएक्टर बना सकते हैं. कंपनी के साथ हम लोग 150 बिलियन डॉलर का न्यूक्लियर पावर प्रोग्राम साइन कर सकते हैं. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने एक सीनियर सरकारी अफसर के हवाले से यह खबर दी है. उम्मीद है कि अगले साल के शुरुआती 6 महीनों में ये काम पूरा हो जाएगा. गुजरात में प्रस्तावित पावर प्लांट से भारत के 60 रिएक्टर बनाने का प्लान आगे बढ़ेगा. 60 रिएक्टर बनाने के बाद भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा न्यूक्लियर एनर्जी का मार्केट बन जाएगा.

Advertisement
Advertisement