यहां राजनीति में तोंद ऐसे कब्ज़ा जमाये रहती है. जैसे संविधान में उसे रिजर्वेशन मिला हुआ है. लेकिन जब विदेशों में नजर दौड़ाओ तो बड़े फिट-फाट नेता नजर आते हैं. हेल्थ की तो जैसे राजनेता को कोई फ़िक्र ही नहीं होती. बस बेचारे जनता की फ़िक्र में इतना रहते हैं कि उनकी तोंद खूब विकास कर जाती है. खैर, अब कुछ लोग नजर आने लगे हैं जो फिट-फाट रहने लगे हैं. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान 64 साल के हैं. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ हैं. इस वक्त पाकिस्तान सरकार यानी नवाज शरीफ के लिए सर दर्द बने हुए हैं. उनके खिलाफ करप्शन को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. अब 2 नवंबर को इस्लामाबाद में बड़ा प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं. उसकी तैयारी ऐसी चल रही है कि पाकिस्तान सरकार भी खौफ में है और उनके प्रोटेस्ट को कुचलने के लिए उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर रही है. अब तक 100 समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, ऐसे माहौल में इमरान खान ने 50 पुश अप्स लगाये हैं. वो भी समर्थकों में जोश भरने के लिए. पुश अप्स का ये वीडियो मीडिया में वायरल हो रहा है. https://www.youtube.com/watch?v=ycnT1jHoMH0 इमरान खान ने पुश अप्स पाकिस्तान के बानी गाला इलाके में अपने सपोर्टर के साथ स्टेज पर लगाए. उन्हें वीडियो में बोलते सुना जा सकता है जिसमें वो कह रहे हैं कि अभी वो थके नहीं हैं. नवाज शरीफ का नाम पनामा पेपर्स लीक में आने के बाद से पीटीआई उनके खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है.
पाकिस्तान में पुश अप्स पहले ही विवाद में रह चुके हैं. इसी साल जुलाई में इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने पुश अप्स लगाए तो नवाज शरीफ के मंत्रियों ने क्रिकेट में पुश अप्स पर रोक लगाने की बात की थी और कहा था इससे तो खिलाड़ी नवाफिल (विशेष इबादत) पढ़ लेते. पहले पुश अप्स पर रोक लगने की खबर आई. फिर बाद में पीसीबी ने पुश अप्स से रोक हटा दी थी. अब इमरान खान के पुश अप्स करने के चाहे कुछ भी मतलब निकाले जाएं इस बात का तो उन्होंने सबूत दे दिया कि वो 64 साल की उम्र भी फिट हैं.
हम तो ये ही कहेंगे कि नेताओं को फिट रहना चाहिए. इंडिया में किरण रिजिजू बाकायदा जिम करते हैं और एक बार उनका 34 पुशअप्स करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चला था. https://twitter.com/KirenRijiju/status/789519194660274176?ref_src=twsrc%5Etfw
ये भी पढ़ें