The Lallantop

प्रचार प्रसार: शिवराज सिंह ने कमलनाथ और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- मध्य प्रदेश में पैदा होने वाली हर लाडली लख​पति बनेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने टीकमगढ़ के जतारा में विकास पर्व के तहत करोड़ों रुपये के विकासकार्यों की सौगात दी.

Advertisement
post-main-image
शिवराज सिंह चौहान (PTI)

भारतीय जनता की पार्टी सरकार एक परिवार को 72 हजार रुपये साल के दे रही है. बताइये क्या आपको कहीं ऐसी सरकार मिली. प्रदेश में जिन नागरिकों के रहने के लिए जमीन नहीं है. उनको हम पट्टा देंगे. हम स्कूल के टॉपर बच्चे को स्कूटी दिलवा रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई का खर्च शिवराज सरकार उठा रही है. फीस कितनी भी हो फीस मम्मी-पापा नहीं मामा शिवराज भरवाएंगे. 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती पूरी हो जाएगी. इसके बाद भी भर्ती अभियान जारी रहेगा. सरकार ने युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना बनाई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

13 अगस्त से इसकी शुरुआत हो रही है. यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिले के जतारा में विकास पर्व के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग ₹138 करोड़ के विकास कार्यों की विभिन्न सौगातें दीं. मुख्यमंत्री ने ₹59.89 करोड़ लागत की नल जल योजना और ₹42 करोड़ लागत की सड़क समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. मुख्यमंत्री ने यहाँ ऐतिहासिक रोड-शो भी किया. इस रोड-शो में काफी जनसैलाब उमड़ा.

कांग्रेस पर बरसते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बानसुजारा सिंचाई परियोजना जैसी बनाई क्या? कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू छोड़ा था. हमने विकासशील बनाया.

Advertisement
बेटियों के बिना नहीं चलेगी दुनिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के बगैर यह दुनिया नहीं चल सकती. इसलिए मैंने सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई. सीएम ने कहा कि मैंने तय किया कि मप्र की धरती पर अगर बेटी पैदा होगी तो वह लखपति पैदा होगी. आज प्रदेश की हर बेटी लखपति पैदा हो रही है.

 ऐसे बढ़ाई जाएगी 3 हजार राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भाग्यशाली भाई हूं. जिसकी सवा करोड़ बहनें हैं. एक साल में बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रुपये डाले जाएंगे. पैसे का इंतजाम होते ही 1 हजार 250 रुपये बहनों के खाते में डाले जाएंगे. ढाई-ढाई सौ रुपये बढ़ाकर लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपये तक की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से बहनों की आमदनी 10 हजार रुपये महीना करना हमारी सरकार का लक्ष्य है. फिर 10 तारीख आ रही है. 10 तारीख को ठीक 2 बजे आपके खाते में पैसे डालूंगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 28 अगस्त को बहनों से संवाद करूंगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मध्यप्रदेश में मजबूत की. बेटियों से दुराचार करने वालों के घर बुलडोजर चल रहे. शहरों और गाँव में शराब के अहाते बंद किए गए हैं.

कमल नाथ से बचके रहना

सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कांग्रेस ने तो हमारी कई योजनाएं बंद कर दी थी. बैगा भारिया और सहरिया बहनों को जो हम कांग्रेस ने ₹1000 महीने देते थे कमलनाथ ने वह बंद कर दी थी. वह कमलनाथ नहीं करप्शन नाथ निकले. ऐसी सरकार से बचकर रहना.

Advertisement
कांग्रेस ने ब्याज चढ़ाया, हमने उतारा

सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये प्रधानमंत्री मोदी जी दे रहे हैं. अब मध्य प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6 हजार रुपये देगी. किसानों को कुल 12 हजार रुपये मिलेंगे. कांग्रेस की सरकार के समय किसानों को 18% ब्याज पर कर्ज मिलता था. लेकिन मेरी सरकार ने  हमने इसे धीरे-धीरे कम कर 0% किया. आज किसानों को कर्ज लेने में ब्याज नहीं देना पड़ता.

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने गरीबों को जूते-चप्पल पहनाईं तो कमल नाथ ने मजाक उड़ाया. सीएम ने कहा कि अरे कमल नाथ तुम क्या जानो नंगे पैर चलने का दर्द. तुम तो उद्योगपति हो.
 

(ये आर्टिकल प्रायोजित है.)

वीडियो: अरविंद केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक की कर्नाटक के मंत्री ने पहले तारीफ की, फिर अचानक पलट क्यों गए?

Advertisement