The Lallantop

ये खबर गंध से भरी है, अपने रिस्क पर पढ़ना!

वो लोग इस खबर को जरूर पढ़ें जो किराये पर मकान देते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डेविड फाइल्स. उनका इंग्लैंड में ऐसी जगह घर था, जिसका मुझसे तो नाम नहीं लिया जा रहा. तुम खुद ही पढ़ लो. नाम है Ormskirk, West Lancashire. था इसलिए क्योंकि अब नहीं है. एक्चुअली वो किराये के मकान में था. अगर गंध मचाने और गंदगी करने के लिए कोई अवार्ड होता तो पक्का इसे ही मिलता. भाई साब जिस घर में रहता था उसकी इत्ती बुरी हालात कर रखी थी कि पूछो न. हेल्दी-वेल्दी आदमी वहां से निकलने के बाद हेल्थ और वेल्थ दोनों से हाथ धो बैठेगा. इतना मान लो कि डेविड के घर से कूड़ादान ज्यादा हेल्दी प्लेस होगा रहिने के लिए. home

हां एक बात और. घर के अंदर इतना गंध फैलाने वाला कोई 20-25 साल का बैचलर नहीं है. 49 साल का बुढ्ढा है. जिसने भाड़े के 3 BHK फ्लैट की ऐसी-तैसी की है. साथ में रेंट एग्रीमेंट भी फाड़-फूड़ के संडास में डाल आया.

  home1
  डेली मेल के मुताबिक, डेविड के घर की फोटोज सामने आई हैं. जिसके मुताबिक डेविड ने नहाने वाले बेसिन यानी बाथ टब उसको डस्टबिन में बदल दिया है. संडास को टट्टी के लिए नहीं बल्कि कागज वाला कूड़ा जमा करने के लिए यूज में लाता था. इतनी गंध मचाई थी, कि बात कोर्ट तक पहुंच गई. सुनवाई हुई. फोटोज बतौर सबूत जज को दिखाई गईं. फिर एक सवाल पुलिस पर भी दागा गया. उसके जवाब में एक पुलिस वाले ने कोर्ट को बताया,
मैं कई दफा डेविड के घर जा चुका हूं. उसने इतनी गंध फैलाई है कि 30 साल की नौकरी में मैंने नहीं देखा. 3 BHK की प्रॉपर्टी को वापस से पहले जैसे सजाने-संवारने में बहुत पैसे खर्च होंगे. Home2
  कोर्ट की सुनवाई में फाइल्स की हाजिरी नहीं थी. उसने घर का किराया भी नहीं दिया था. सुनवाई के बाद रेंट का बिल बनाकर डेविड को भेज दिया गया है. बिल है लगभग 80 हजार का. जो उसे देना होगा. home3 इसको पढ़ने के बाद घर में किराएदार रखने के बाद हफ्ते-दो हफ्ते में चेक करते रहना. कहीं कोई किराएदार तुम्हारे घर का भी यही हाल तो नहीं कर रहा.

Advertisement
Advertisement