The Lallantop

दोस्त ने गर्लफ़्रेंड से बात की तो हत्याकर उसका दिल निकाल लिया, प्राइवेट पार्ट भी काट दिया!

आरोपी और मृतक एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर

(इस ख़बर में विचलित करने वाली जानकारियां हैं. अपने विवेक से आगे बढ़ें.)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 22 साल के लड़के ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. उसने ऐसा इसलिए कि दोस्त ने उसकी गर्लफ्रेंड से बात की थी. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक़, आरोपी ने कथित तौर पर हत्या करने के बाद मृतक का सिर काटा, दिल निकाला और उसकी उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिए. इसके बाद उसने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिस ने शव बरामद किया और आगे की प्रक्रिया के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल को सौंप दिया. आरोपी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

आरोपी का नाम हरिहर कृष्ण है. मृतक का नाम नवीन. नवीन और हरिहर ने एक ही साथ, एक ही स्कूल से बारहवीं की थी.

पुलिस ने जानकारी दी कि है कि लड़की ने भी वहीं से पढ़ाई की थी. पुलिस के मुताबिक दोनों को लड़की से प्यार हो गया. नवीन और लड़की एक संबंध में आ गए, जो कुछ साल रहा. इसके बाद दोनों अलग हो गए और कुछ समय बाद हरिहर की लड़की से बात होने लगी और उसने उसे प्रपोज़ कर दिया.

ब्रेक-अप के बावजूद नवीन लड़की के साथ लगातार संपर्क में था और उसे मेसेज और कॉल करता रहता था. कृष्ण को ये बात अच्छी नहीं लगती थी. दोनों की इस बात पर झड़प होती थी. आरोपी ने पुलिस के सामने ये क़ुबूल किया है कि वो तीन महीने से नवीन की हत्या के बारे में सोच रहा था. 17 फरवरी को ही दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी और कृष्ण ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद नवीन का सिर धड़ से अलग किया, उसका दिल निकाला, उसकी उंगलियां और लिंग काट दीं.

Advertisement

आरोपी ने कथित तौर पर शव की तस्वीरें लीं और वॉट्सऐप पर अपनी गर्लफ़्रेंड को भी भेजा. मामले की जांच चल रही है.

वीडियो: 'निर्भया' के 10 साल बाद क्या बदला? मां ने लल्लनटॉप से ज़रूरी बात कह दी

Advertisement