The Lallantop

साइकिल पर पोस्टर लगाके वाइफ को खोज रहा है ये बंदा

मेरठ: दो महीने पहले लापता हुई थी वाइफ.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
60 दिनों से वाइफ लापता है. खूब खोजा. कहीं नहीं मिली. पुलिस से शिकायत की. कोई फायदा नहीं हुआ. बस फिर क्या. उठाई साइकिल और उसपे लगाए वाइफ की तस्वीर के साथ पोस्टर. इस मैसेज के साथ कि इस महिला का दिमाग चला हुआ है, किसी सज्जन को दिखाई दे तो फौरन इंफॉर्म करें. मेरठ के बृजघाट का रहने वाला तपेश्वर इसी पोस्टर के साथ साइकिल पर घूमते हुए बीते 20 दिनों से भटक रहा है. ख्वाहिश बस इत्ती कि मुझे मेरी बीवी से मिलवाओ. merrut lost wife 3 तपेश्वर की वाइफ बबीता करीब 2 महीने पहले गायब हो गई थी. बबीता मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है. तपेश्वर को कुछ रोज पहले किसी ने बताया कि उसकी वाइफ मेरठ के पास दिखी थी. उसके बाद से तपेश्वर मेरठ की गली-गली साइकिल लिए घूम रहा है. merrut lost wife तपेश्वर मूल रूप से बिहार के अरनिया का रहने वाला है. और बृजघाट में मजदूरी करता था. तपेश्वर से बबीता की शादी 4 साल पहले हुई थी. फिर अचानक वो दो महीने पहले गायब हो गई. तपेश्वर ने कहा, जब तक बबीता नहीं मिल जाएगी, तब तक वो उसे खोजता रहेगा.

Advertisement
Advertisement