The Lallantop

इतना भयंकर तूफान कि समंदर गायब हो गया!

देखते ही देखते समंदर का किनारा एकदम सूख गया. दूर-दूर तक पानी की झलक भी नहीं.

Advertisement
post-main-image
बाईं तरफ वाली तस्वीर पानी लौटने के बाद की है. दाहिनी फोटो तब ली गई थी जब पानी गायब हो गया था...
अगस्त्य मुनि. सप्तऋषियों में से एक. कहते हैं समुद्र को पी गए थे. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक इनका नाम है. बड़े महान कहे जाते हैं. समुद्र को पी जाना महानता से कम माना जाएगा क्या! अब एक 'दानव' आया है. समुद्र को पी जाने वाला. 24 घंटे के भीतर दो बार अलग-अलग जगह समुद्र को गटक गया. पहले जहां क्षितिज तक समुद्र था, वहां अब खाली. बात ही बात में समंदर मैदान बन गया. मछलियां छटपटाकर मर गईं. केकड़े. घोंघे. सीप. समंदर ने किसी को साथ चलने का वक्त नहीं दिया. इरमा. हद विनाशक तूफान.
irma-impact-story
इरमा पहला ऐसा तूफान है, जिसमें लगातार दो दिनों तक 185 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही...

इरमा का एक असर ये भी: गायब हुआ समुद्र का पानी

समंदर का किनारा. दूर तक फैला नीला-हरा पानी. आमतौर पर समुद्र ऐसा दिखता है. फिर एक दिन मौसम ने तेवर बदला. पल में तोला, पल में माशा. आसमान में घुप्प अंधेरा. हवा इतनी तेज कि लगा सब उड़ा ले जाएगी. समंदर की लपकती डरावनी लहरें. और फिर समंदर गायब. देखते ही देखते. अभी था. अब नहीं है. नीचे की जमीन है. समुद्र गायब हो गया. जैसे कोई लील गया हो.

फ्लोरिडा के मेयर ने कहा कि इरमा मामूली नहीं, न्यूक्लियर तूफान है. महीनों लग जाएंगे इसके असर से निपटने में...

लोग अपनी दीवारों पर इरमा के नाम संदेश लिख रहे हैं. इस उम्मीद में कि इससे तबाही का असर कम हो जाएगा..
लोग अपनी दीवारों पर इरमा के नाम संदेश लिख रहे हैं. इस उम्मीद में कि इससे तबाही का असर कम हो जाएगा..

 

इतना ताकतवर तूफान कि समंदर का पानी सोख लिया


इरमा. अटलांटिक में जन्मा सबसे मजबूत चक्रवात. पढ़ने वालों ने किताबों में पढ़ा था. कि चक्रवात क्या-क्या कर सकता है. इरमा ने प्रत्यक्ष दिखा दिया. समुद्र का पानी सोखने की रेसिपी क्या है? पहला, तूफान की हवाएं बहुत तेज हों. चक्रवात के केंद्र में हवा का निम्न दबाव बने. समुद्र का पानी गर्म हो. जब ऐसा होता है तो पानी ऊपर की ओर उठने लगता है. इरमा के समय बाहमास में हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर चल रही थी. इसका भी असर पड़ा. फ्लोरिडा में पुरबा बह रही थी. इसने पानी को पश्चिम की ओर धकिया दिया. 

ट्विटर पर एक यूजर ने बाहमास समुद्र तट की ये तस्वीर पोस्ट की. इसमें दूर-दूर तक पानी नजर नहीं आ रहा...
ट्विटर पर एक यूजर ने बाहमास समुद्र तट की ये तस्वीर पोस्ट की. इसमें दूर-दूर तक पानी नजर नहीं आ रहा...

 
13 घंटे बाद पानी वापस किनारे पर लौट आया...
13 घंटे बाद पानी वापस किनारे पर लौट आया...

पहले बहामास, फिर फ्लोरिडा में गायब हुआ समंदर

फिर 24 घंटे के भीतर फ्लोरिडा में भी ये ही चीज नजर आई. टेम्पा बे. फोर्ट मायर्स. की लारगो. सारे किनारे सूख गए. लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए. समुद्र गायब. तलहटी है. जमीन है. लेकिन जहां तक नजर जा रही है, वहां तक सूखा ही सूखा. पानी नजर नहीं आ रहा. लग रहा है कोई मैदान होगा. चारागाह जैसा. समुद्र में रहने वाले जीव तलहटी पर पड़े हैं. पहले यहां लोग तैरते थे. अब टहल रहे हैं.

जो पानी गया है, वो लौट भी आएगा


एक अच्छी खबर भी है. जो पानी गया है, वो लौट आएगा. वापस अपनी जगह. बहामास में तो लौट भी आया. 13 घंटे के अंदर. लोग डरे हुए थे. कि इतना सारा पानी जब लौटेगा, तो कयामत आ जाएगी. सुनामी टाइप. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पानी शांति से अपने घर वापस आ गया. फ्लोरिडा में भी लौट आएगा. जिस राह गया था, उसी राह उल्टे पांव. जब आएगा तो शायद बाढ़ भी संग लाएगा. कुछ घंटे भी लग सकते हैं. कुछ दिन भी लग सकते हैं.  

अमेरिकी जो न करें: इरमा की जान लेने के लिए तूफान पर गोलियां चला रहे हैं लोग!

प्रशासन ने लोगों को किनारे से दूर रहने की सलाह दी है. क्या पता, पानी किस तेजी से लौटे? अगर कोई चैन से बीच पर टहल रहा हो और देखते-देखते पानी लौट आए, तो? वैसे जब सुनामी आती है, तब भी कई बार ऐसा होता है. समुद्र का किनारा सूख जाता है. और फिर पानी हरहराता हुआ लौटता है. ऊंची-ऊंची लहरों पर सवार होकर. वैसे इरमा से बचने के लिए लोग अजब-गजब सनक दिखा रहे हैं. अमेरिका में तो लोगों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चला दिया. डिसाइड किया कि इरमा को गोली मारी जाए. गोली! तूफान गोली से मर जाएगा! मरा नहीं, तो कम से कम डर तो जरूर जाएगा. और डरकर सरपट भाग जाएगा. प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है. कहा है, बेवकूफी मत करो. जान बचाओ अपनी. इतना ही कर पाओ, तो बहुत है.  




कभी सोचा है कि तूफान का नाम कैसे पड़ता है? देखिए वीडियो: 

ये भी पढ़ें: मौसम ने अपने सबसे विनाशक हथियार 'इरमा' को कैरेबियन तबाह करने भेजा है

तूफान समंदर में उठता है तो उसे नाम कौन देता है?

क्या दिल्ली में एक साथ सारे लोग मर जाएंगे?

बाढ़ रोकने का राज़ हमारे पुरखों ने किस्से कहानियों में छुपा रखा है

इस दफे लगा कि मजरूह और गुलज़ार ने गलत लिखा मुंबई के बारे में

जिस दिन दुनिया अनाज के लिए तरसेगी, सबको यहां जाना पड़ेगा

बिहार में बाढ़ है, सरकारी तैयारी फरार है

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement