
हार्वे चक्रवात अटलांटिक में पैदा हुआ. ये रहस्यमयी जीव इसी तूफान में बहकर समंदर किनारे आ पहुंचा...
ऐसा जीव जिसे पहले न कभी देखा, न सुना. अलग ही है. भीमकाय. भरे बदन का. मुंह से बाहर निकले नुकाले दांतों वाला. पीछे एक लंबी पूंछ भी है. लेकिन चेहरा गायब है. उसका घर समंदर में होगा कहीं. हार्वे की लहरें किनारे पटक गईं उसको. जिंदा नहीं. लाश. दक्षिण-पश्चिम टेक्सास में. बूझो तो जानो की नौबत आ गई है. सब पहेली बूझने में जुटे हैं. सबसे ज्यादा हैरान-परेशान है इंटरनेट. सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब कयासबाजियां चल रही हैं...
ये स्नेक-ईल्स समंदर के अंदर बिलों में रहते हैं. 100 से 300 फुट नीचे. मैक्सिको की खाड़ी से लेकर फ्रेंच गुयाना के इलाके में. उनका चेहरा नहीं दिखता. बस मुंह से बाहर निकला एक थूथना सा नजर आता है. और आंखें भी दिखती हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद बड़े दांतों वाला लार्ज टूथ्ड कॉन्गर हो. कुछ पक्का नहीं है लेकिन. सोशल मीडिया यूजर्स को नया गेम मिला है. खूब कलाकारी कर रहे हैं. कुछ लालबुझक्कड़ों के जवाबी सैंपल्स पर नजर फेर लीजिए.
देखिए, अटलांटिक के सबसे मजबूत चक्रवात इरमा का कारनामा
ये भी पढ़ें:
इतना भयंकर तूफान कि समंदर गायब हो गया!
मौसम ने अपने सबसे विनाशक हथियार 'इरमा' को कैरेबियन तबाह करने भेजा है




















