The Lallantop

कंगना ने तस्वीरें फोटोशॉप कीं, मैं ऋतिक के साथ: सुजैन खान

ऋतिक कंगना मामले में कहानी अब तक.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब लगने लगता है कि ऋतिक और कंगना के बीच चल रही जूतमपैजार अब बंद होने को है. सीन में एक नया तड़का लग जाता है. ऋतिक इधर कंगना से कोई भी अफेयर होने की बात को नकारते हैं. उधर कंगना ऋतिक के साथ अपनी फोटो निकाल देती हैं. तो ऋतिक उसी पार्टी की और फोटोज पब्लिक को दिखा देते हैं. उसी बीच में ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन भी एक ट्वीट मार देती हैं. मामला इतना घिना गया है, कि प्यार और ब्रेकअप की चुटकियां ले-ले कर गॉसिप करने वाले लोग भी बोर हो गए हैं.
मामला शुरू हुआ था जब ऋतिक और कंगना के बीच ब्रेकअप की खबर आई थी. लेकिन तब तक मामला पर्सनल था. फिर लड़ाई हुई और घर की बात सड़कों तक आ गई. दोनों एक दूसरे को लीगल नोटिस भेजने लगे. ऋतिक ने कहा कंगना को ऐस्पर्गर्स सिंड्रोम है. जिसमें इंसान का समाज में बर्ताव अजीब हो जाता है. और वो ऊटपटांग बातें करने लगता है.

कब से शुरू हुई छीछालेदर?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सीन ये था कि महीनों पहले एक वेबसाइट ने कंगना के एक बार पूछा था कि क्या 'आशिकी 3' में ऋतिक ने कंगना को हटा कर सोनम को ले लिया है. तो कंगना ने जवाब में कहा था कि ये उनके 'एक्स' की फैलाई हुई 'सिली' अफवाह थी. 15 मार्च को खबर आई कि ऋतिक ने कंगना से लीगल नोटिस भेज कर कहा है कि वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएं. जिसमें वो मीडिया के सामने ये साफ़ करें कि जिसको उन्होंने पब्लिक में 'सिली एक्स' कहा था वो ऋतिक नहीं है. ऐसा कहते हुए वो माफ़ी मांगें. वरना ऋतिक उन दोनों के बीच की बातों को पब्लिक में बता देंगे.
तो फिर कंगना भी क्यों चुप बैठतीं. अपने वकील से ऋतिक को नोटिस भिजवा दिया. ये कहते हुए कि ऋतिक उन्हें धमका रहे हैं.
फिर पता चला कि दोनों करण जौहर की एक पार्टी में मिले. जिसमें कंगना के ऋतिक को नेशनल अवार्ड जीतने की बधाई भेजने के लिए थैंक्स कहा. तो ऋतिक ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई ईमेल नहीं भेजा. ऋतिक ने कहा जरूर कोई फेक आईडी से ऋतिक बन कर कंगना से बात कर रहा है. ऋतिक कहते हैं कि इतना बताने के बाद भी कंगना उनकी पर्सनल आईडी पर मेल भेजती रहीं. एक-एक दिन में 50-50 ईमेल किए. और कुल 1439 ईमेल भेजे.

ट्विटर जनता ने कंगना का खूब मजाक उड़ाया था

https://twitter.com/SuchiOjha/status/710440763495223296
https://twitter.com/Amul_Coop/status/710435943618981888
https://twitter.com/iHrithik/status/692763425068466177
https://twitter.com/HaramiParindey/status/710397720385572864
https://twitter.com/ennwhee/status/710398443764588544

फिर क्या कहा ऋतिक ने?

Advertisement

"अगर कोई प्राइवेट चीज पब्लिक हो जाती है तो पब्लिक बातें बनाने लगती है. क्योंकि उन्हें पूरी सच्चाई पता नहीं होती. जितने भी लोग पूरे मैटर से जुड़े हुए हैं, उनकी पूरी तरह इज्जत करते हुए मैंने कानून का सहारा लिया है. मैं चाहता था मैटर प्राइवेट रहे. किसी प्राइवेट लीगल नोटिस में लिखी हुई बातें पब्लिक में दिखाना ब्रीच ऑफ एथिक्स है. चुप रहना एक समय तक मर्यादा की बात होती है. लेकिन एक पॉइंट के बाद अपना नाम, अपने परिवार और अपनी इमेज को बचाने के लिए आपको मुंह खोलना ही पड़ता है.
मामले का निचोड़ ये हैं कि जिस ईमेल आईडी की कंगना ने बात की थी वो मेरा है ही नहीं. इसकी शिकायत मैंने मुंबई क्राइम सेल में दिसंबर 2014 में ही कर दी थी. मेरा इस आईडी से कोई नाता नहीं है. 5 मार्च 2016 को मैंने शिकायत दोहराई है. और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एक बार मेरी फ़ेक आईडी से बात करने वाला पकड़ा जाए, तो पूरा मुद्दा सॉल्व हो जाएगा.
मैं जानता हूं मानसिक स्वास्थ्य एक बहुत सीरियस मैटर है. मैं इसे कभी किसी को पर्सनली बेइज्जत करने के लिए इस्तेमाल नहीं करूंगा. इसे गलत तरीके से दिखाया जा रहा है. मुझसे चुप रहने को कहा गया था. मैं दो साल चुप रहा."
और फिर कंगना के वकील ने कहा कि ऋतिक की बातें केवल पब्लिक की सिम्पथी बटोरने के लिए हैं.

कंगना की तरफ से बोले उनके वकील 


"ऋतिक की कही हुई बातें मीडिया में सिम्पथी बटोरने के लिए हैं. जिस तरह उन्होंने मेरी क्लाइंट को धमकी दी है, उससे वो इतनी आसानी ने हाथ नहीं झाड़ सकते. वो इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि मेरी क्लाइंट ने कहीं भी उनका नाम नहीं लिया. वो कैसे कह सकते हैं कि 'एक्स' का मतलब उन्हीं से है. जबकि वो खुद ट्वीट करते देखे गए कि 'जिन औरतों की मीडिया बात कर रहा है, उससे बेहतर तो मैं पोप को डेट कर लूं.'
https://twitter.com/iHrithik/status/692763425068466177
कंगना अपने आप में एक बहुत बड़ी स्टार हैं. उन्हें पॉपुलर होने के लिए ऋतिक के नाम की जरूरत नहीं है.
ऋतिक के नोटिस में लिखी बातें बेबुनियाद हैं. जिस बुनियाद पर वो मेरी क्लाइंट पर मानहानि का दावा कर रहे हैं, उसका कोई सबूत नहीं है. ऋतिक रोशन ने बिना दिमाग का इस्तेमाल किए ये कदम उठाया है.
ऋतिक झूठ बोलते हैं कि वो कंगना के सामाजिक पक्ष को नहीं जानते. उन्होंने खुद मेरी क्लाइंट की पार्टी अटेंड की थी. अपने परिवार के साथ. और मेरी क्लाइंट ने उनके घर की पार्टियां अटेंड की थीं. हमारे पास पूरे सबूत हैं कि ऋतिक झूठ बोल रहे हैं."
फिर हो गए ईमेल लीक
अब ये हुआ कि कुछ दिन पहले दोनों के ईमेल्स मीडिया में लीक हो गए. काफी पुराने मेल्स थे ये. जो कंगना ने ऋतिक को भेजे थे. हालांकि ये मेल्स सचमुच कंगना ने ही भेजे या नहीं, इसका कोई प्रूफ नहीं है. पर ईमेल्स में जो लिखा था, वो अच्छा नहीं था.
'तू अभी मेरे मेल्स चेक कर रहा है. डम्बो, मेरी हरियाणवी ट्यूटर रोज आती है और मैं रोज एक से एक गालियां सीख रही हूं, तो तू पंगे मत ले नहीं तो सारी उमर के लिए स्कार हो जाएगा. कोई थेरेपी नहीं चलेगी. दीवारों पे सिर पटकता मिलेगा.'
kangana mail
source: bollywoodlife
कंगना के मुताबिक ये मेल्स एकतरफ़ा नहीं थीं. पर इस मामले में ऋतिक ने सफाई दी कि कोई फेक आईडी से कंगना को मेल करता था. ये बात उन्होंने कंगना को बता भी दी थी. फिर भी कंगना उनके पर्सनल आइ डी पर मेल भेजती रहीं. ऐसा कहना था ऋतिक का.
इसी बीच कंगना ने 'मिस मालिनी' से कहा:
'प्यार में लिखी हुई मेरी कविताएं, चिट्ठियां या तस्वीरें पब्लिक में फैला कर वो जीत नहीं पाएंगे. मैं किसी भी चीज को लेकर शर्मिंदा नहीं हूं. चाहे वो मेरा अतीत हो, मेरे अफेयर हों, मेरा शरीर हो या मेरी इच्छाएं. इसलिए मुझे इस तरह शर्मिंदा करने की तरकीब नहीं चलेगी. मैं और मेरी टीम किसी की संवेदनाएं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं. लेकिन उसके लिए उन्हें हमसे काम की बात करनी होगी. फालतू बातें करने से कुछ नहीं होगा.'
इस बवाल के पहले कंगना की बहन रंगोली ने ये बताया था कि ऋतिक और कंगना का अफेयर था. और साथ ही ऋतिक पर कंगना का ईमेल अकाउंट हैक करने का इल्जाम लगाया था. जिसकी जांच चल रही थी. लेकिन 25 अप्रैल को आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जो साबित कर सके कि ऋतिक ने कंगना का अकाउंट हैक किया था.
अपनी रिलेशनशिप को प्रूफ करते हुए कंगना ने 25 अप्रैल को अपनी और ऋतिक की पर्सनल फोटो लीक कर दी. बताया जा रहा था कि ये तस्वीर कृष-3 की रिलीज के पहले अर्जुन रामपाल के घर हुई एक पार्टी में ली गई थी.
hritik kangana leaked

ऋतिक फिर बन लिए कृष
मामला जब कंगना की तरफ झुकने लगा, तो ऋतिक भी कैसे चुप बैठते. काउंटर मारते हुए ऋतिक ने भी अगले दिन कुछ फोटो पब्लिक कीं. ये उसी पार्टी की फोटो थीं जिसकी फोटो कंगना ने दिखाई थी. ऋतिक की पब्लिक की हुई फोटो में उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन, अर्जुन रामपाल, अर्जुन की पत्नी और कंगना हैं. जिन्हें देख कर ये पता चलता है, कि ऋतिक का ये 'हग' ख़ास कंगना के लिए नहीं था. बल्कि पार्टी में कई दोस्तों के साथ उन्होंने ऐसी तस्वीरें खिंचवाई. वो भी सुजैन के साथ.
kangana party

kangana party 2

kangana party 1

अब तक पूरे सीन के बाहर बैठी सुजैन ने पूरे इशू में नया तड़का दे दिया. मीडिया ने सुजैन को खींचने की कोशिश की थी. डीएनए ने लिखा था कि सुजैन अपने परिवार वालों से ऋतिक और कंगना का मसला डिस्कस कर रही थीं. और ये बात-चीत बड़े जोश में हो रही थी. सुजैन ने मसले को ट्विटर पर उठाते हुए लिखा कि वो इस पर कोई कमेंट नहीं करने वाली हैं.
https://twitter.com/sussannekroshan/status/724826099813896192
लेकिन आज बुधवार शाम चुप्पी का वादा तोड़ते हुए सुजैन ने ऋतिक के सपोर्ट में होने की बात कही. 
https://twitter.com/sussannekroshan/status/725307935488770048
ये महाभारत यहां नहीं रुकेगी. कल कुछ और फैक्ट्स आएंगे. यूं समझ लीजिए कि एक हमाम है जिसमें हजार छेद हो गए हैं. सब देख रहे हैं. सब हंस रहे हैं. पर ये भूल रहे हैं. कि पर्सनल लाइफ सबकी इस हमाम सी ही है. इसे हम तक ही सीमित रखें. मैं और तुम. जो साथ थे तो हम. अब अलग हैं तो काहे का गम.

Advertisement
Advertisement