The Lallantop

3G और 2G वालों को रिलायंस जियो बारकोड इन 5 स्टेप में मिल जाएगा

जियो सिम लेने के लिए बारकोड चाहिए है, ये तो पता ही होगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जियो, जियो, जियो... क्या तुम अब तक सिम नहीं लिए? अच्छा 2G और 3G मोबाइल है. और जियो के लिए बारकोड चाहिए. ओह नो, दिक्कत हो गई फिर तो. लेकिन जहां कोई साथ न दे, वहां साथ देता है जुगाड़. जब अक्ल के पहिये लगा दो, तो सब कुछ दौड़ पड़ता है. तो यहां हम वो तरीका खोज लाये हैं, जिससे 2G और 3G वालों की बल्ले-बल्ले हो जाए. अब वो भी बारकोड हासिल कर सकते हैं. बारकोड तो अब समझ ही गए होगे, क्योंकि इतना जियो-जियो हो गया. तो बताने की जरूरत नहीं. और हां, आज के टाइम में बारकोड हासिल करना नौकरी पाने से भी ज्यादा जरूरी हो गया है. रिलायंस जियो सिम जो लेना है. रिलायंस जियो सिम तभी मिलेगा जब बारकोड होगा. और बारकोड के लिए सबसे पहले 4G मोबाइल होना ज़रूरी है. अब टेंशन तो 2G और 3G हैंडसेट वालों की है. वो कैसे बारकोड हासिल करें? ये कुछ ऐसे स्टेप हैं कि अगर इन को फॉलो किया जाए तो 2G और 3G फोन वाले बारकोड हासिल कर सकते हैं. ओह्ह माय गॉड, आप तो बड़ी जल्दी-जल्दी खबर पढ़ते जा रहे हैं, यहां सिर्फ आपको बारकोड निकालने का तरीका मिलेगा. रिलायंस जियो सिम नहीं. तो जरा तसल्ली रखिए. और हां, संभल के करना, वो भी अपने रिस्क पर.

ये रहे वो पांच स्टेप.

1. सबसे पहले आपको जरूरत पड़ेगी एक एप की. तो आप MYJIO App Old APK version 3.2.05 डाउनलोड कर लीजिए. ये आपको प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा, क्योंकि रिलायंस जियो इसे अपडेट कर चुका है. कई और वेबसाइट पर मिल जाएगा. एप को ओपन करने के बाद जियो के सभी एप को डाउनलोड कर डालिए. My Jio App Sim card buy 2. Myjio के सारे एप डाउनलोड कर लिए. गुड. अब कुछ डेटा क्लियर करना होगा. फोन के सेटिंग मेनू में घुस जाओ. और अब Myjio एप से सारा डेटा क्लियर कर डालो. अनइंस्टाल न करना एप. सिर्फ डेटा क्लियर करना. 3. एप की सफाई करने के बाद. अब आप अपना इंटरनेट डिसकनेक्ट कर दो. और हां वाई-फाई भी ऑन मत रहने देना. अब अगले स्टेप की बारी है. मतलब नेट ऑफ करके एप के Myjio पर क्लिक कीजिए. 4. अब जो आपके सामने ऑप्शन आएगा वो होगा, Get Jio SIM. जैसे ही ये ऑप्शन आए तभी नेट ऑन कीजिए और ऑप्शन पर क्लिक कर डालिए. Jio-Preview-Offer-Code 5. जैसा ही आप ऐसा करते हैं. तभी आपको रिलायंस जियो बारकोड मिल जाएगा.


ये भी पढ़ें

जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर

रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है

क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें 

इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा

 

Advertisement
Advertisement