The Lallantop

'शक्तिमान' पर हमले के आरोपी विधायक गणेश जोशी अरेस्ट

देहरादून पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया है. जिनका लट्ठ भंजन आंदोलन वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था.

Advertisement
post-main-image
बीजेपी विधायक गणेश जोशी शक्तिमान पर हमला करते हुए. फोटो- ANI
उत्तराखंड में बीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था. विधायक गणेश जोशी का लट्ठ चल रहा था. पुलिस का घोड़ा शक्तिमान घायल हो गया. उसकी टांग काटनी पड़ी है. फाइनली पुलिस ने विधायक को भी अरेस्ट कर लिया है. https://twitter.com/ANI_news/status/710697773910233088 गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रमोद बोरा को भी गिरफ्तार किया गया था. उन पर शक्तिमान की लगाम खींचने का आरोप है. उस लट्ठ भंजन आंदोलन का वीडियो वायरल होने के बाद से सस्पेंस बना हुआ था. पुलिस हां- ना में आगे पीछे हो रही थी. मसूरी से विधायक हैं गणेश जोशी. घोड़े का पैर काटे जाने की खबर आने के बाद उनको अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस एक और बीजेपी कार्यकर्ता जोगिंदर पुंढीर को तलाशने में लगी है. उस पर इल्जाम है कि उसने घुड़सवार को नीचे खींचा. जिससे घोड़े का बैलेंस बिगड़ा और पिछली टांग में फ्रैक्चर हुआ. गणेश जोशी बताए हैं कि जिसने लगाम घसीटी वो बीजेपी से नहीं है. बीजेपी विधायक ने तोड़ी 'शक्तिमान' की टांग

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement