The Lallantop

मां ने बेटी को मार डाला, उसकी शादी से एक दिन पहले

दिल्ली के सीलमपुर में हुई ये 'ऑनर किलिंग'.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
घटना दिल्ली के सीलमपुर इलाके की है. मां ने अपनी बेटी को पहले गले में दुपट्टा बांध कर घसीटा. फिर तकिए से मुंह दबा कर मार डाला. सईदा ने अपनी 20 साल की बेटी की जान घर की 'इज्जत बचाने' के लिए ले ली. वो भी उसकी शादी से ठीक एक दिन पहले. दरअसल सईदा को शक हो गया कि उसकी बेटी का अफेयर घर में किराए पर रहने वाले गुड्डू से चल रहा है. पहले सईदा ने अपनी बेटी के गले को दुपट्टे से बांध कर घसीटा और फिर तकिये से मुंह दबा दिया. और तबतक दबाए रखा जबतक उसकी मौत नहीं हुई. लेकिन मर्डर करने के बाद सईदा घबरा गई. और ये बात उसने अपने बेटे मोहम्मद युनुस को बताई. दोनों लाश को लेकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उसकी बेटी ने सुसाइड कर ली है. डॉक्टर्स ने लड़की के गले पर निशान देखकर तुरंत पुलिस को खबर किया. पुलिस ने आरोपी, मां और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. गुड्डू फरार है. पुलिस के मुताबिक सईदा की बेटी और गुड्डू का अफेयर दो साल से चल रहा था. लेकिन घर वाले उसकी शादी गाजियाबाद के एक बिजनेस मैन से करना चाहते थे. शादी बीते संडे को होने वाली थी.

Advertisement
Advertisement