The Lallantop

सब बहा ले गया पानी! हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही की ये तस्वीरें दहला देंगी

भारी बारिश से हुई दुर्घटनाओं में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement
post-main-image
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे. (फोटो- ट्विटर)

कहीं मंदिर बहा. तो कहीं बादल फटने से कई घर बह गए. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने राज्य का ये हाल कर रखा है. शिमला से लेकर सोलन तक भूस्खलन और बाढ़ का कहर जारी है. शिमला के एक शिव मंदिर के ढहने से 50 लोग दब गए. अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं. सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि ताजा जानकारी ये है कि भारी बारिश से हुई इन घटनाओं अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है. राज्य के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है. इस बीच भूस्खलन के बाद आई कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भूस्खलन के मलबे में दबी गाड़ी

भूस्खलन के बाद पेड़ और कंक्रीट के मलबे के बीच पूरी गाड़ी दबी दिख रही है. तस्वीर देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है की घटना कितनी त्रासदी भरी रही होगी. फोटो ट्वीट करते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा कि पिछले 48 घंटों में इलाके में भारी बारिश हुई है. उन्होंने लोगों से इन इलाकों में ना जाने की अपील भी की. 

Image
फोटो- सुखविंदर सिंह सुक्खू (ट्विटर)
घरों के आसपास पानी ही पानी

राज्य में पिछले 48 घंटों में हुई बारिश के बाद कई इलाके पानी में डूब गए. नीचे तस्वीर में देखा जा सकता है कि लोग अपनी छतों पर चढ़े हुए हैं. पानी की वजह से इमारतों के अलावा आपको कुछ दिखेगा नहीं. 

Advertisement
Image
फोटो- सुखविंदर सिंह सुक्खू (ट्विटर)
पूरी रोड खाई में समाई

भूस्खलन से राज्य में कई सड़कें और इमारतों को नुकसान पहुंचा. इस तस्वीर में हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट की एक बस सड़क के साथ खाई में जा गिरी. ऊपर सड़क पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 

Image
फोटो- सुखविंदर सिंह सुक्खू (ट्विटर)
यातायात प्रभावित

राज्य में भूस्खलन के कारण कई सड़कों पर मलबा जमा हो गया. नीचे दी गई तस्वीर में एक पूरी कार मलबे में दब गई. पीछे खड़ी कारें सड़क पर मलबा जमा होने की वजह से आगे नहीं बढ़ पाईं. राज्य में ऐसी कई सड़कों पर यातायात प्रभावित है.

Image
फोटो- सुखविंदर सिंह सुक्खू (ट्विटर)
सीएम प्रभावित लोगों से मिले

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद प्रभावित इलाकों में पहुंचे. नीचे की तस्वीर में वो प्रभावित लोगों से मिलते दिख रहे हैं. वो शिमला के फागली इलाके पहुंचे थे. 

Advertisement
Image
फोटो- सुखविंदर सिंह सुक्खू (ट्विटर)
गांव मलबे से पट गया

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोलन के धायावला गांव में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 6 लोगों को अभी तक रेस्क्यू किया जा चुका है. बादल फटने के बाद की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूरा गांव मलबे से पटा हुआ है. इलाके में बादल फटने की इस घटना में दो घर और एक गौशाला भी बह गईं.

छवि
फोटो- सुखविंदर सिंह सुक्खू (ट्विटर)

लगातार बारिश को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की यूनिवर्सिटीज में होने वाली क्लासेस और सभी परीक्षाओं को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया है. सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा था कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 14 अगस्त को बंद रहेंगे.

वीडियो: संसद में आज: संसद में पीयूष गोयल-खरगे क्यों भिड़े, अमित शाह की ये बात वकीलों की टेंशन बढ़ाएगी!

Advertisement