वीडियो- राहुल गांधी के सिर पर लेजर गन टारगेट करने की सच्चाई जानकर कांग्रेस शर्मसार हो जाएगी
हिमाचल बीजेपी प्रेजिडेंट ने राहुल गांधी को मां की गाली दी है
नेता लोग गिरने की नई ऊंचाइयां छूते जा रहे हैं!
Advertisement

फोटो - thelallantop
मैथिली में एक कहावत है- तोरो सं बीर, तोहर नाक लेबौ तीर. आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि तुम जो भी करोगे मैं उससे एक कदम आगे ही जाकर करूंगा. भारतीय राजनीति भी इसे मुहावरे पर चलती नज़र आ रही है. भाषा की मार्यादा को ऐसी किसी खूंट पर जाकर रख दिया गया है जहां उसे रखकर सभी भूलते जा रहे हैं. एक कुछ कहता है तो दूसरा और नए कीर्तिमान स्थापित कर देता है. वो कहते हैं न कि रिकॉर्ड बनते ही हैं तोड़ने के लिए. हिमाचल प्रदेश के बीजेपी प्रेजिडेंट हैं, सतपाल सिंह सत्ती. इस प्रदेश का एक जिला है सोलन. हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर 19 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर सोलन में चुनावी सभा कर रहे थे. इस सभा में ऐसा कुछ बोल गए कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हम वह वीडियो आपसे शेयर नहीं कर रहे हैं. वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा कि एक आदमी ने फेसबुक पर लिखा है जो मैं मंच से नहीं बोल सकता. सतपाल ने कहा- राहुल जी के बारे में हम भी नहीं बोल सकते क्योंकि एक पार्टी के राष्ट्रीय नेता हैं और तीन बार के सांसद हैं. मैंने रणधीर शर्मा (प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता) से पूछा कि क्या लिखा है तो उन्होंने कहा कि मैं बता नहीं सकता. आप फेसबुक पर पढ़ो, लोगों में हमसे भी ज़्यादा ग़ुस्सा है. इसके बाद सतपाल ने कहा- "मैं भारी मन से बोल रहा हूं. उसने लिखा है- इस देश का चौकीदार चोर है, अगर तू बोलता है तो तू ***** है. उसने सीधा लिखा है फ़ेसबुक पर." न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश चौहान ने सतपाल से माफी मांगने को कहा है और कहा है कि अगर वह माफ़ी नहीं मांगते हैं तो हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. हम अपने कानूनी सेल की राय ले रहे हैं. इसके बाद, हम सिर्फ उस शिकायत दर्ज करा सकते हैं. राज्य कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप राठौर ने कहा कि एक सीनियर नेता से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जाती है. सतपाल सिंह सत्ती को थोड़ा जान भी लीजिए. पहली बार ऊना विधानसभा सीट से 2003 में शिमला पहुंचे थे. लगातार तीन बार जीते. 2017 में कांग्रेस के सतपाल रायजादा से चुनाव हार गए. अब हिमाचल बीजेपी के प्रेजिडेंट हैं.
वीडियो- राहुल गांधी के सिर पर लेजर गन टारगेट करने की सच्चाई जानकर कांग्रेस शर्मसार हो जाएगी
वीडियो- राहुल गांधी के सिर पर लेजर गन टारगेट करने की सच्चाई जानकर कांग्रेस शर्मसार हो जाएगी
Advertisement











