The Lallantop

हेमंत सोरेन का बीजेपी पर बड़ा आरोप, गलत वैक्सीन की वजह से अभ्यर्थियों की हुई मौत

Jharkhand में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित किए गए दौड़ में 12 अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अभ्यर्थियों की मौत के लिए कोरोना वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराया है.

Advertisement
post-main-image
हेमंत सोरेन ने अभ्यर्थियों की मौत के लिए कोरोना वैक्सीन को जिम्मेदार बताया है. (इंडिया टुडे, फाइल फोटो)

झारखंड में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए हुए फिजिकल टेस्ट (Jharkhand constable exam) के दौरान 12 अभ्यर्थियों की जान चली गई. इसको लेकर राज्य में सियासी हंगामा मचा हुआ है. सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप और प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. अब इस सियासी घमासान में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने अभ्यर्थियों की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन के कारण इन युवाओं की मौत हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हेमंत सोरेन ने 4 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची में मईयां सम्मान योजना राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही. हेमंत सोरेन ने कहा कि “अभी जो उत्पात सिपाही की नियुक्ति चल रही है उसमें कुछ घटना उनके संज्ञान में आई है. इसमें कई नौजवानों की दौड़ते-दौड़ते अचानक मौत हो गई. यह मौत सिर्फ दौड़ से नहीं हो रही है. ऐसे ही अचानक लोग चलते-चलते मर रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि पता चला है, 

Advertisement

कोरोना में जो भाजपा के लोगों ने इस देश लोगों को जो टीका लगाया है. वो गलत टीका लगाया है, जिसका प्रभाव पूरे दुनिया में पड़ रहा है. अभी तो उसका हिसाब भी हम लोग लेंगे. उस टीका को पूरे दुनिया में बंद कर दिया गया था, लेकिन हमारे भारत में उस वैक्सीन का सप्लाई हुआ और नतीजा यह हुआ की आज देश में अनेक लोगों की मौत हो रही है. सर्दी खांसी से लोग मर जा रहे हैं, चलते-चलते लोग मर जा रहा है, दौड़ते-दौड़ते लोग मर जा रहा है. बूढ़ा-बुजुर्ग नहीं, जवान-जवान लड़का लड़की लोग मर जा रहा है.

ये भी पढ़ें - झारखंड चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए 'कोल्हान के टाइगर' कहे जाने वाले चम्पाई सोरेन

हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस वैक्सीन को पूरी दुनिया में बंद करने का नोटिस जारी हुआ. लेकिन इन लोगों ने बड़ी चतुराई से पैसा और चंदा वसूलने के लिए देशवासियों को जबरदस्ती वह वैक्सीन ठोकवा दिया.  इससे पहले इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान भी सामने आया था. उनका मानना था कि अभ्यर्थियों कि मौत का कारण स्टेरॉयड या कोरोना इफेक्ट हो सकता है.

Advertisement

वीडियो: सिपाही भर्ती के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर क्या आरोप लगाया?

Advertisement