The Lallantop

जींद: तीर्थयात्रियों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कम से कम 8 घायल

Jind Road Accident: हादसा उस वक्त हुआ जब Gogamedi धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कम से कम 8 घायल

Advertisement
post-main-image
जींद में श्रद्धालुओं से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर (सांकेतिक फोटो: AI)
author-image
कमलजीत संधू

हरियाणा के जींद में भयानक सड़क (Jind Road Accident) हादसा हुआ है. जहां गोगा मेड़ी धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन को पीछे से ट्रक ने टक्कर (Gogamedi pilgrims accident) मार दी. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जबकि 8 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है. घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 2-3 सितंबर की दरमियानी रात को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ. जहां मर्चहेड़ी गांव से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रही पिकअप वैन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप वैन गड्ढों में जाकर पलट गया और वहां चीख-पुकार मच गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: अंबाला में भीषण सड़क हादसा, वैष्णो देवी जा रही मिनी बस की ट्रक से टक्कर, 7 मरे-25 घायल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला गया. इस दौरान हाईवे से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने घायलों की मदद की. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद नरवाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद सभी लोगों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर की तरफ से 7 लोगों को मृत घोषित किया गया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक PGI ट्रांसफर कर दिया गया है.

Advertisement
अंबाला में भी हुआ था हादसा

इस साल मई के महीने में ही हरियाणा के अंबाला में भी वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस को भी ट्रक ने टक्कर मार दी थी. उस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कम से कम 25 यात्री घायल हो गए थे. घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया था. रिपोर्ट के मुताबिक मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. ये हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ था. बस में सफर कर रही एक यात्री ने आजतक को बताया था कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. बस के अंदर तकरीबन 35 लोग सवार थे. 

वीडियो: हरियाणा के जींद में चोरों ने वैक्सीन चुराई, फिर जो कहकर लौटा गए वो सबको जानना चाहिए!

Advertisement
Advertisement